नवादा के बिजली की शिकायतों के लिए फीडरवार हेल्पलाइन नंबर जारी, 24 घंटे सक्रिय रहेगा कॉल सेंटर

Updated:
विज्ञापन

विद्युत प्रमंडल द्वारा जारी हेल्पलाइन नंबरों की सूची | Prabhat Khabar Network

Nawada News : रजौली विद्युत प्रमंडल ने बिजली समस्याओं के त्वरित समाधान के लिए फीडरवार हेल्पलाइन नंबर जारी किए हैं. अब उपभोक्ता सीधे संबंधित कर्मी से संपर्क कर सकेंगे.

विज्ञापन

Nawada News : बिजली से जुड़ी शिकायतों के त्वरित निपटारे के लिए विद्युत आपूर्ति प्रमंडल, रजौली की ओर से उपभोक्ताओं के लिए फीडरवार हेल्पलाइन नंबर जारी किये गये हैं. अब बिजली लाइन कटने, तार टूटने या विद्युत आपूर्ति बाधित होने की स्थिति में उपभोक्ता सीधे अपने क्षेत्र के जीएलएम या मिस्त्री से संपर्क कर सकेंगे. वहीं, आग लगने, पोल गिरने और 11 केवी का तार टूटकर गिरने जैसी आपात स्थिति के लिए कॉल सेंटर नंबर 6369001361 जारी किया गया है. इस नंबर पर 24 घंटे सूचना दी जा सकती है.

आपके शहर में

विज्ञापन

रजौली के फीडर नंबर 01 के लिए इन कर्मियों से करें संपर्क

फीडर नंबर 01 के तहत नगर पंचायत रजौली, रजौली पश्चिमी और रजौली पूर्वी क्षेत्र के उपभोक्ता शशि भूषण कुमार से 8521146444, धनंजय कुमार पटेल से 7488591593, छोटू यादव से 9631405667, बलेश्वर रविदास से 9955503835 और गुड्डू कुमार से 7847061822 पर संपर्क कर सकते हैं.

फीडर नंबर 02 के उपभोक्ताओं के लिए जारी हुए नंबर

फीडर नंबर 02 के तहत धमनी, मुरहेना, फरका बुजुर्ग, बहादुरपुर, सर्वैयाटांड़, अमावां पश्चिमी और अमावां पूर्वी क्षेत्र के उपभोक्ता दिनेश कुमार पंडित से 9572693727, बबलू कुमार से 9102319289, रविंद्र कुमार से 7258914336, गोविंद कुमार से 9334501274 और धर्मेंद्र कुमार से 8539831900 पर संपर्क कर सकते हैं.

सिरदला फीडर के लिए तीन हेल्पलाइन नंबर

सिरदला फीडर के जोगियामारण, सनपुरा और सिरोडाबर क्षेत्र के उपभोक्ताओं के लिए भी संपर्क नंबर जारी किये गये हैं. इन क्षेत्रों के उपभोक्ता कुंदन कुमार से 8294493842, बिपिन कुमार से 9792237181 और सुनील प्रसाद से 7250364078 पर संपर्क कर सकते हैं.

चेक पोस्ट फीडर और लेंगुरा-तारगीर के लिए भी नंबर जारी

चेक पोस्ट फीडर के चितरकोली और हरदिया क्षेत्र के उपभोक्ता महेंद्र कुमार से 7366954463 और रंजीत कुमार से 8409308468 पर संपर्क कर सकते हैं. वहीं, लेंगुरा और तारगीर फीडर के अंधरवारी तथा लेंगुरा क्षेत्र के उपभोक्ता पंकज राजवंशी से 9162782862 और संदीप कुमार से 7479780305 पर संपर्क कर सकते हैं.

Also Read : बेगूसराय में राष्ट्रव्यापी पदयात्रा को लेकर भाकपा की बैठक, 1 सितंबर की बदलाव रैली पर चर्चा

आपात स्थिति में कॉल सेंटर पर दें सूचना

विद्युत विभाग ने बताया कि आग लगने, पोल गिरने, 11 केवी का तार टूटकर गिरने या अन्य गंभीर विद्युत आपात स्थिति में उपभोक्ता कॉल सेंटर नंबर 6369001361 पर सूचना दे सकते हैं. यह नंबर 24 घंटे सक्रिय रहेगा, ताकि गंभीर घटनाओं की सूचना मिलने पर समय पर आवश्यक कार्रवाई की जा सके.

Also Read : बेगूसराय में गुणवत्तापूर्ण शिक्षा पर संकुल स्तरीय कार्यशाला, शिक्षकों ने रखे विचार

नंबर मोबाइल में सेव रखने की अपील

विद्युत विभाग ने सभी उपभोक्ताओं से अपील की है कि वे अपने क्षेत्र से संबंधित हेल्पलाइन नंबरों को मोबाइल में सेव कर लें. बिजली से जुड़ी किसी भी समस्या की सूचना तत्काल संबंधित कर्मी या कॉल सेंटर को दें, ताकि समय पर मरम्मत कार्य कराया जा सके. विभाग ने कहा कि उपभोक्ताओं की सुविधा के लिए ही फीडरवार संपर्क नंबर सार्वजनिक किये गये हैं.

Also Read : बेगूसराय में राष्ट्रव्यापी पदयात्रा को लेकर भाकपा की बैठक, 1 सितंबर की बदलाव रैली पर चर्चा


विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन