26 अगस्त को नवादा में निकलेगा जुलूस-ए-मोहम्मदी, शहर के विभिन्न मुस्लिम मोहल्लों में तैयारी तेज

Updated:
विज्ञापन

नवादा स्थित प्रजातंत्र चौक | Prabhat Khabar Network

Nawada News : पैगंबर हजरत मोहम्मद साहब के यौमे पैदाइश के अवसर पर 26 अगस्त को नवादा में भव्य जुलूस-ए-मोहम्मदी का आयोजन होगा। शहर के विभिन्न मुस्लिम मोहल्लों में तैयारियां जोरों पर हैं, जबकि प्रशासन से सुरक्षा और सफाई व्यवस्था की मांग की गई है. आयोजक शांतिपूर्ण और सौहार्दपूर्ण आयोजन पर जोर दे रहे हैं.

विज्ञापन

Nawada News : पैगंबर हजरत मोहम्मद साहब की यौमे पैदाइश के अवसर पर 26 अगस्त को नवादा में जुलूस-ए-मोहम्मदी निकाला जाएगा. इसे लेकर शहर के विभिन्न मुस्लिम मोहल्लों में तैयारियां जोर-शोर से चल रही हैं. नवादा नगर के अलावा जिले के विभिन्न प्रखंडों में भी जुलूस निकाले जाने की तैयारी की जा रही है.

आपके शहर में

विज्ञापन

कई मोहल्लों से निकलेगा जुलूस

नगर क्षेत्र में बड़ी दरगाह, मुस्लिम रोड, मोगलाखार, अंसार नगर, कमालपुर, भदौनी सहित अन्य मोहल्लों से जुलूस निकाला जाएगा. आयोजकों के अनुसार सुबह करीब आठ बजे अलग-अलग स्थानों से जुलूस शुरू होकर नौ बजे तक सद्भावना चौक पहुंचेगा. इसके बाद सभी जुलूस निर्धारित मार्ग से आगे बढ़ेंगे. जुलूस गया रोड, रजौली स्टैंड, मोगलाखार, अंसार नगर और कमालपुर होते हुए शहर के विभिन्न मार्गों से गुजरेगा. इसके बाद प्रजातंत्र चौक, विजय बाजार, कलाली रोड और मुस्लिम रोड होते हुए जुलूस अलग-अलग मोहल्लों में वापस लौटेगा. जुलूस का कार्यक्रम सुबह आठ बजे से दोपहर 12 बजे तक प्रस्तावित है.

Also Read : नवादा में 60 लीटर महुआ शराब के साथ युवक गिरफ्तार, तस्करी में प्रयुक्त बाइक जब्त

प्रशासन से सुरक्षा और सफाई की मांग

जुलूस के दौरान सुरक्षा व्यवस्था और पुलिस निगरानी को लेकर नेशनल इस्लामिक फेस्टिवल फेडरेशन ऑफ इंडिया के राष्ट्रीय अध्यक्ष नेजाम खान उर्फ कल्लू नेता ने जिला प्रशासन को लिखित ज्ञापन सौंपकर पर्याप्त पुलिस बल की व्यवस्था करने की मांग की है. वहीं, नगर परिषद को भी ज्ञापन देकर जुलूस मार्गों पर साफ-सफाई और अन्य आवश्यक व्यवस्थाएं सुनिश्चित कराने का आग्रह किया गया है.

शांतिपूर्ण और सौहार्दपूर्ण आयोजन की अपील

आयोजकों ने जुलूस के दौरान शांति और सौहार्द बनाए रखने की अपील की है. उन्होंने कहा कि कार्यक्रम को शांतिपूर्ण एवं व्यवस्थित तरीके से संपन्न कराने के लिए प्रशासन के साथ समन्वय किया जा रहा है. जुलूस को लेकर संबंधित मोहल्लों में तैयारियां अंतिम चरण में हैं.

Also Read : नवादा के बिजली की शिकायतों के लिए फीडरवार हेल्पलाइन नंबर जारी, 24 घंटे सक्रिय रहेगा कॉल सेंटर


विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन