भाजपा किसान मोर्चा की बैठक में संगठन विस्तार पर जोर, गांव-गांव जाकर किसानों से संपर्क का निर्देश

Updated:
विज्ञापन

कार्यक्रम का उद्घाटन करते भाजपाई | Prabhat Khabar Network

Nawada News : भाजपा किसान मोर्चा की सांगठनिक बैठक में संगठन को मजबूत करने और किसानों से जुड़े मुद्दों पर विस्तार से चर्चा हुई. प्रदेश अध्यक्ष ने कार्यकर्ताओं को गांव-गांव जाकर सरकारी योजनाओं की जानकारी देने और किसानों की समस्याओं के समाधान की अपील की.

विज्ञापन

Nawada News : भाजपा किसान मोर्चा की सांगठनिक बैठक रविवार को जिलाध्यक्ष मनोज कुमार के नेतृत्व में आयोजित की गयी. बैठक में संगठन को मजबूत करने, किसानों से जुड़े मुद्दों और आगामी कार्यक्रमों को लेकर विस्तार से चर्चा की गयी. कार्यक्रम की शुरुआत भारत माता, पंडित दीनदयाल उपाध्याय और डॉ. श्यामा प्रसाद मुखर्जी के चित्र पर पुष्पांजलि अर्पित करने और दीप प्रज्ज्वलित कर की गयी.

आपके शहर में

विज्ञापन

गांव-गांव जाकर किसानों से संपर्क का निर्देश

बैठक के मुख्य अतिथि किसान मोर्चा के प्रदेश अध्यक्ष राम सुमिरन सिंह ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में केंद्र सरकार किसानों के कल्याण के लिए लगातार काम कर रही है. किसान सम्मान निधि, फसल बीमा, सिंचाई और कृषि क्षेत्र में आधुनिक तकनीक को बढ़ावा देने जैसी योजनाओं का लाभ किसानों तक पहुंच रहा है. उन्होंने कार्यकर्ताओं से गांव-गांव जाकर किसानों को सरकारी योजनाओं की जानकारी देने और संगठन को बूथ स्तर तक मजबूत करने का आह्वान किया.

किसानों की समस्याओं के समाधान के लिए पहल करने की अपील

प्रदेश मंत्री संजय कुमार मुन्ना ने कहा कि किसान मोर्चा भाजपा संगठन का महत्वपूर्ण आधार है. कार्यकर्ताओं को किसानों की समस्याएं सुनकर उनके समाधान के लिए लगातार प्रयास करना चाहिए. उन्होंने कहा कि किसानों से नियमित संपर्क और संवाद के माध्यम से उनकी समस्याओं को समझने तथा उन्हें संबंधित स्तर तक पहुंचाने की जरूरत है.

Also Read : नवादा के बिजली की शिकायतों के लिए फीडरवार हेल्पलाइन नंबर जारी, 24 घंटे सक्रिय रहेगा कॉल सेंटर

मंडल से बूथ स्तर तक संगठन मजबूत करने पर जोर

भाजपा जिलाध्यक्ष अनिल मेहता ने कहा कि नवादा में संगठन लगातार मजबूत हो रहा है और इसमें किसान मोर्चा की अहम भूमिका है. क्षेत्रीय प्रभारी मनोज जायसवाल ने मंडल से लेकर बूथ स्तर तक सक्रिय इकाइयों को और मजबूत करने पर जोर दिया. उन्होंने कार्यकर्ताओं से संगठनात्मक गतिविधियों में सक्रिय भागीदारी सुनिश्चित करने की अपील की.

बड़ी संख्या में कार्यकर्ता रहे मौजूद

बैठक में तेजस सिन्हा, अभिजीत कुमार सिन्हा, गुलशन कुमार, अजीत शंकर समेत बड़ी संख्या में भाजपा किसान मोर्चा के कार्यकर्ता मौजूद थे. बैठक के दौरान संगठन को जमीनी स्तर पर मजबूत करने और किसानों के बीच पार्टी की गतिविधियों को और प्रभावी बनाने को लेकर कार्यकर्ताओं को आवश्यक दिशा-निर्देश दिये गये.

Also Read : नवादा में 60 लीटर महुआ शराब के साथ युवक गिरफ्तार, तस्करी में प्रयुक्त बाइक जब्त


विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन