नवादा में एनएच-20 को सुरक्षित बनाने की कवायद तेज, 27 करोड़ की योजना से ट्रैफिक मिरर और फुट ओवरब्रिज समेत होंगी कई सुविधाएं

Updated:
विज्ञापन

अतिक्रमण हटाते मशीन

Nawada News : नवादा जिले से गुजरने वाले NH-20 को अब अधिक सुरक्षित और व्यवस्थित बनाया जाएगा. 27 करोड़ की इस खास योजना के तहत ट्रैफिक मिरर, फुट ओवरब्रिज और सर्विस रोड जैसी महत्वपूर्ण सुविधाओं का निर्माण किया जाएगा, जिससे सड़क हादसों में कमी आएगी.

विज्ञापन

Nawada News : नवादा जिले से गुजरने वाले एनएच-20 को सुरक्षित और व्यवस्थित बनाने की कवायद तेज हो गयी है. सड़क सुरक्षा और यातायात व्यवस्था को बेहतर करने के लिए करीब 27 करोड़ रुपये की योजना तैयार की गयी है. इसके तहत सड़क के विभिन्न हिस्सों में ट्रैफिक मिरर, फुट ओवरब्रिज, जेब्रा क्रॉसिंग और सर्विस रोड जैसी सुविधाएं विकसित की जाएंगी. वहीं, सड़क किनारे किये गये अतिक्रमण को हटाने का अभियान भी जारी है.

आपके शहर में

विज्ञापन

पहले सर्विस रोड का निर्माण, फिर मुख्य सड़क की व्यवस्था होगी दुरुस्त

एनएच-20 के मेंटेनेंस पदाधिकारी आरके त्रिपाठी ने बताया कि सड़क को व्यवस्थित करने के लिए सबसे पहले सर्विस रोड का निर्माण कराया जाना है. इसके लिए चिह्नित स्थानों से अतिक्रमण हटाया जा रहा है. अतिक्रमण हटने के बाद सर्विस रोड का निर्माण कार्य आगे बढ़ेगा. इससे मुख्य सड़क पर वाहनों का दबाव कम करने में मदद मिलेगी और यातायात व्यवस्था भी सुचारु होगी.

Also Read : दिल्ली रैली में साहेबपुर कमाल से सैकड़ों कार्यकर्ता होंगे शामिल, भाकपा ने बैठक कर बनाई रणनीति

92 स्थानों पर लगाए जाएंगे ट्रैफिक मिरर

योजना के तहत एनएच-20 के 42 स्थानों पर ट्रैफिक मिरर लगाए जाएंगे. इससे मोड़ और कम दृश्यता वाले स्थानों पर वाहन चालकों को सामने से आने वाले वाहनों को देखने में सहूलियत होगी. इसके अलावा बरेब और पचगामा में जेब्रा क्रॉसिंग के विस्तार का भी प्रस्ताव है. इससे सड़क पार करने वाले लोगों को अधिक सुरक्षित सुविधा मिल सकेगी.

नौ स्थानों पर बनेंगे फुट ओवरब्रिज

पैदल यात्रियों की सुरक्षा को ध्यान में रखते हुए एनएच-20 पर नौ स्थानों पर फुट ओवरब्रिज बनाने की योजना है. प्राणचक, अंबा मोड़, फुलमा, माखर, बरेब, फरहा, धर्मशिला मोड़, अमीरका बीघा और नहर के पास फुट ओवरब्रिज का निर्माण प्रस्तावित है. इनके बनने से व्यस्त सड़क पार करने वाले लोगों को सुरक्षित रास्ता मिलेगा और वाहनों के बीच पैदल यात्रियों की आवाजाही का जोखिम कम होगा.

Also Read : बेगूसराय में राष्ट्रव्यापी पदयात्रा को लेकर भाकपा की बैठक, 1 सितंबर की बदलाव रैली पर चर्चा

अतिक्रमण हटाने का अभियान जारी

सर्विस रोड के निर्माण को लेकर चिह्नित स्थानों पर अतिक्रमण हटाने की कार्रवाई जारी है. अधिकारियों के अनुसार सड़क किनारे अवैध कब्जे हटने के बाद निर्माण कार्य को गति दी जाएगी. सर्विस रोड तैयार होने से स्थानीय और छोटे वाहनों को मुख्य मार्ग से अलग आवागमन की सुविधा मिलने की उम्मीद है.

सड़क हादसों पर लगेगा अंकुश

अधिकारियों के अनुसार प्रस्तावित योजनाओं के धरातल पर उतरने के बाद एनएच-20 का स्वरूप अधिक व्यवस्थित और सुरक्षित होगा. ट्रैफिक मिरर, फुट ओवरब्रिज, जेब्रा क्रॉसिंग और सर्विस रोड जैसी सुविधाओं से सड़क हादसों में कमी लाने में मदद मिलेगी. साथ ही पैदल यात्रियों और वाहन चालकों के लिए यातायात व्यवस्था को अधिक सुरक्षित और सुचारु बनाया जा सकेगा.

Also Read : बेगूसराय में दो दिन से लापता 30 वर्षीय युवक का कुएं में मिला शव, गांव में मची सनसनी


विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन