बेगूसराय में दो दिन से लापता 30 वर्षीय युवक का कुएं में मिला शव, गांव में मची सनसनी

Updated:
विज्ञापन

रोते-बिलखते परिजन

Begusarai News : बेगूसराय के खोदावंदपुर में दो दिन से लापता युवक का शव कुएं में मिलने से सनसनी फैल गई. पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजकर जांच शुरू कर दी है.

विज्ञापन

Begusarai News : खोदावंदपुर थाना क्षेत्र की फफौत पंचायत के चकवा गांव से शुक्रवार की शाम लापता 30 वर्षीय युवक जितेंद्र कुमार का शव रविवार की अहले सुबह गांव के ही एक कुएं से बरामद किया गया. शव मिलने की सूचना फैलते ही गांव में सनसनी फैल गयी, जबकि मृतक के परिजनों में कोहराम मच गया. मृतक की पहचान चकवा गांव के वार्ड नंबर 10 निवासी राम बिहारी महतो के अविवाहित पुत्र जितेंद्र कुमार के रूप में हुई है.

आपके शहर में

विज्ञापन

21 अगस्त की शाम अचानक घर से हो गया था लापता

बताया जाता है कि जितेंद्र कुमार 21 अगस्त की शाम अचानक घर से लापता हो गया था. काफी देर तक घर नहीं लौटने पर परिजनों ने उसकी खोजबीन शुरू की. परिजनों और ग्रामीणों ने आसपास के इलाकों में काफी तलाश की, लेकिन युवक का कोई सुराग नहीं मिल सका. इसके बाद से परिवार के लोग लगातार उसकी तलाश में जुटे हुए थे.

फूल तोड़ने पहुंची महिला ने कुएं में देखा शव

रविवार की अहले सुबह गांव की एक महिला फूल तोड़ने के लिए कुएं के समीप पहुंची. इसी दौरान कुएं से दुर्गंध आने पर उसने अंदर झांककर देखा तो पानी में एक युवक का शव दिखाई दिया. महिला ने तत्काल इसकी जानकारी आसपास के ग्रामीणों को दी. सूचना मिलते ही दर्जनों ग्रामीण मौके पर पहुंच गये.

Also Read : नवादा में सस्ते लोन का झांसा देकर साइबर ठगी करने वाला गिरफ्तार, मोबाइल-सिम और कार बरामद

ग्रामीणों ने कुएं से बाहर निकाला शव

ग्रामीणों के प्रयास से शव को कुएं से बाहर निकाला गया. शव बाहर आते ही उसकी पहचान लापता जितेंद्र कुमार के रूप में की गयी. युवक का शव मिलने की सूचना मिलते ही परिजनों में चीख-पुकार मच गयी. घटना के बाद गांव का माहौल भी गमगीन हो गया.

पुलिस ने शव पोस्टमार्टम के लिए भेजा

घटना की सूचना मिलने पर थानाध्यक्ष चंदन कुमार, एएसआई विवेक कांत शेखर और पीटीसी भैरव प्रताप पुलिस बल के साथ घटनास्थल पर पहुंचे. पुलिस ने शव को अपने कब्जे में लेकर आवश्यक कागजी कार्रवाई पूरी की. इसके बाद शव को पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल, बेगूसराय भेज दिया गया. पुलिस मामले की जांच में जुटी है.

जांच करती पुलिस टीम
जांच करती पुलिस टीम

जनप्रतिनिधियों ने परिजनों को दिया सहयोग का भरोसा

घटना की जानकारी मिलने पर मुखिया प्रतिनिधि अनिल कुमार और सामाजिक कार्यकर्ता राजेश कुमार भी मौके पर पहुंचे. उन्होंने मृतक के परिजनों को सांत्वना दी और हरसंभव सहयोग का भरोसा दिलाया. घटना के बाद परिवार के सदस्यों का रो-रोकर बुरा हाल है.

Also Read : नवादा: बहन की हत्या में न्याय की लड़ाई लड़ रहे भाई की मौत, रेलवे लाइन किनारे मिला शव; ससुराल पक्ष पर हत्या का आरोप

तीन भाइयों में सबसे छोटा था जितेंद्र

बताया जाता है कि जितेंद्र कुमार अत्यंत गरीब परिवार से था और तीन भाइयों में सबसे छोटा था. उसकी मौत के बाद मां ऊषा देवी, पिता राम बिहारी महतो तथा भाई रोहित कुमार और सिकंदर कुमार का रो-रोकर बुरा हाल है. परिजनों का कहना है कि जितेंद्र के अचानक लापता होने के बाद से ही उसकी लगातार तलाश की जा रही थी, लेकिन उसका कोई पता नहीं चल पाया.

पोस्टमार्टम रिपोर्ट के बाद स्पष्ट होगी मौत की वजह

युवक की मौत किन परिस्थितियों में हुई, यह अभी स्पष्ट नहीं हो सका है. पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है. पोस्टमार्टम रिपोर्ट और पुलिस जांच के बाद ही जितेंद्र कुमार की मौत के वास्तविक कारणों का पता चल सकेगा.

Also Read : बलिया बुर्जुग में गड्ढे, कीचड़ और जलजमाव से बदहाल सड़क, राहगीरों की बढ़ी परेशानी, हादसे के बाद भी नहीं हुई मरम्मत


विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन