बेगूसराय: सावन की अंतिम सोमवारी पर बाबा हरिगिरि धाम में उमड़ेगा 3 लाख भक्तों का सैलाब, 15 ड्रॉप गेट और ड्रोन कैमरों से होगी निगरानी

Updated:
विज्ञापन

मटिहानी स्थित गंगा घाट पर स्नान करते हुए श्रद्धालु | Prabhat Khabar Network

बाबा हरिगिरि धाम में सावन की चौथी सोमवारी पर तीन लाख से अधिक श्रद्धालुओं के जुटने की संभावना है. प्रशासन ने सुरक्षा और सुविधाओं के कड़े इंतजाम किए हैं.

विज्ञापन

Begusarai News: मिथिलांचल की प्रसिद्ध शिवनगरी के रूप में विख्यात बेगूसराय के बाबा हरिगिरि धाम (गढ़पुरा) में सावन माह की चौथी और अंतिम सोमवारी को लेकर तैयारियां पूरी कर ली गई हैं. सावन के समापन के साथ ही बाबा के दरबार में जलाभिषेक के लिए भक्तों का उत्साह चरम पर है. सावन माह में अब तक 10 लाख से अधिक श्रद्धालु बाबा हरिगिरि नाथ का जलाभिषेक कर चुके हैं, वहीं अंतिम सोमवारी पर अकेले एक दिन में 3 लाख से अधिक शिवभक्तों के पहुंचने का प्रशासनिक अनुमान है.

आपके शहर में

विज्ञापन

रविवार सुबह से ही प्रसिद्ध सिमरिया, झमातिया, मटिहानी और साहेबपुरकमाल गंगा घाटों से पवित्र गंगाजल भरकर कांवड़ियों के जत्थे बोल बम और हर-हर महादेव के जयघोष के साथ धाम की ओर बढ़ने लगे हैं.

5 किलोमीटर तक रोशनी और जगह-जगह सेवा शिविर

सिमरिया गंगा घाट से लेकर बाबा हरिगिरि धाम तक के पूरे कांवड़िया पथ पर स्थानीय ग्रामीणों, सामाजिक संस्थाओं और सेवा समितियों द्वारा जगह-जगह शिविर लगाए गए हैं. इन शिविरों में श्रद्धालुओं के लिए शुद्ध पेयजल, नींबू पानी/शरबत, प्राथमिक चिकित्सा, फलाहार और विश्राम की निःशुल्क व्यवस्था की गई है. कई स्थानों पर कांवरियों की थकान मिटाने के लिए भक्ति संगीत और सांस्कृतिक कार्यक्रम भी आयोजित किए जा रहे हैं. रात के समय पूरे मार्ग को जगमग रखने के लिए 5 किलोमीटर से अधिक दूरी तक विशेष ट्यूबलाइट और एलईडी लाइटों की व्यवस्था की गई है.

15 नए ड्रॉप गेट और 2 कंट्रोल रूम से होगी सघन निगरानी

बाबा हरिगिरि धाम मंदिर न्यास समिति के अध्यक्ष सह बखरी एसडीएम सन्नी कुमार सौरव और डीएसपी कुंदन कुमार ने मेला क्षेत्र में सुरक्षाबलों और वॉलंटियर्स को ब्रीफिंग दी. एसडीएम ने बताया कि अत्यधिक भीड़ को सुगम और सुरक्षित तरीके से नियंत्रित करने के लिए पूरे मेला क्षेत्र को विभिन्न सेक्टरों में विभाजित किया गया है. कतारबद्ध दर्शन सुनिश्चित करने के लिए 15 नए ड्रॉप गेट बनाए गए हैं. सुरक्षा और निगरानी के लिए 2 विशेष नियंत्रण कक्ष (कंट्रोल रूम) स्थापित किए गए हैं, जहां से CCTV और ड्रोन कैमरों के जरिए पूरे क्षेत्र पर 24 घंटे नजर रखी जा रही है.

1 मटिहानी स्थित गंगा घाट पर स्नान करते हुए श्रद्धालु  2 हरिगिरि धाम मंदिर गढ़पुरा | Prabhat Khabar Network
हरिगिरि धाम मंदिर गढ़पुरा | Prabhat Khabar Network

चप्पे-चप्पे पर दंडाधिकारी तैनात

मेला क्षेत्र और संपर्क मार्गों पर पर्याप्त संख्या में पुलिस बल, महिला पुलिसकर्मी, दंडाधिकारी और विभिन्न प्रखंडों के बीडीओ व सीओ को प्रतिनियुक्त किया गया है. मंदिर परिसर में अस्थाई आपातकालीन अस्पताल, एम्बुलेंस और मेडिकल टीमों को अलर्ट पर रखा गया है.

4 पहिया वाहनों पर पूर्ण रोक

श्रद्धालुओं की सुरक्षा और जाम की समस्या से निपटने के लिए गढ़पुरा बस स्टैंड चौक से बाबा हरिगिरि धाम तक चार पहिया और दो पहिया वाहनों के प्रवेश पर पूरी तरह प्रतिबंध लगा दिया गया है.

Also Read: गंगा के बढ़ते जलस्तर से बेगूसराय में दहशत, निचले इलाकों में घुसा बाढ़ का पानी


विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन