संत रविदास की 650वीं जयंती वर्ष पर भाजपा ने किया कलश पूजन, सामाजिक समरसता का दिया संदेश

Updated:
विज्ञापन

तेघड़ा में रविदास जयंती मनाते श्रद्धालु

Begusarai News : तेघड़ा में भाजपा द्वारा संत रविदास की 650वीं जयंती के उपलक्ष्य में भव्य कार्यक्रम और कलश यात्रा का आयोजन किया गया. जानिए इस कार्यक्रम की पूरी जानकारी.

विज्ञापन

Begusarai News : तेघड़ा नगर मंडल भाजपा की ओर से गुरु संत रविदास जी की 650वीं जयंती वर्ष के उपलक्ष्य में तेघड़ा नगर परिषद के वार्ड संख्या 15 स्थित रविदास मोहल्ले में भव्य कार्यक्रम आयोजित किया गया. संत रविदास के अनुयायियों और वंशजों ने कलश का विधिवत पूजन किया. कार्यक्रम की अध्यक्षता भाजपा नगर मंडल अध्यक्ष श्याम किशोर छोटे ने की, जबकि संचालन पूर्व वार्ड पार्षद सुनील कुमार डब्लू ने किया.

आपके शहर में

विज्ञापन

कलश यात्रा के माध्यम से पहुंचा संत रविदास का संदेश

कार्यक्रम को संबोधित करते हुए कृष्णनंदन सिंह समेत अन्य वक्ताओं ने कहा कि संत रविदास जी की 650वीं जयंती वर्ष के उपलक्ष्य में भाजपा के शीर्ष नेतृत्व की ओर से राज्य स्तर पर भव्य कलश यात्रा का आयोजन किया जा रहा है. यह कलश यात्रा 18 अगस्त से शुरू हुई है और विभिन्न स्थानों से भ्रमण करते हुए तेघड़ा नगर परिषद के वार्ड संख्या 15 स्थित रविदास मोहल्ले में पहुंची.

अनुसूचित जाति बहुल मोहल्लों में चलाया जा रहा जागरूकता अभियान

वक्ताओं ने कहा कि संत रविदास जयंती को लेकर भाजपा की ओर से व्यापक अभियान चलाया जा रहा है. इसके तहत अनुसूचित जाति बहुल मोहल्लों में सरकार की योजनाओं का शत-प्रतिशत लाभ पहुंचाने और समाज में सामाजिक समरसता स्थापित करने के उद्देश्य से लगातार जागरूकता अभियान चलाया जा रहा है. उन्होंने कहा कि संत रविदास के विचार समाज में समानता, भाईचारे और समरसता का संदेश देते हैं. उनके आदर्शों को जन-जन तक पहुंचाने के लिए विभिन्न स्तरों पर कार्यक्रम आयोजित किए जा रहे हैं.

खेलकूद और कौशल प्रशिक्षण समेत होंगे कई कार्यक्रम

वक्ताओं ने बताया कि संत रविदास जी की जयंती के अवसर पर भाजपा की ओर से जिला स्तर पर विभिन्न कार्यक्रम आयोजित किए जाएंगे. इनमें खेलकूद प्रतियोगिता, साइकिल रैली, वार्ड स्तरीय निबंध प्रतियोगिता, 3डी पेंटिंग, कौशल प्रशिक्षण सहित अन्य कार्यक्रम शामिल हैं. इन आयोजनों के माध्यम से युवाओं और समाज के विभिन्न वर्गों को जोड़ने का प्रयास किया जाएगा.

कार्यकर्ताओं ने लिया कार्यक्रम को सफल बनाने का संकल्प

कार्यक्रम में बरौनी ग्रामीण मंडल अध्यक्ष देवराज सिंह, गजानंद झा उर्फ भोला झा, सुरेंद्र महतो, अजीत सिंह सहित भाजपा के कई कार्यकर्ता मौजूद रहे. कार्यकर्ताओं ने संत रविदास जी के विचारों और सामाजिक समरसता के संदेश को जन-जन तक पहुंचाने के लिए अभियान को सफल बनाने का संकल्प लिया.

Also Read : सूखे नशे के खिलाफ चेरियाबरियारपुर में जागरूकता रैली, युवाओं को नशे से दूर रहने का संदेश


विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन