रजौली में 7 सितंबर को होगा ‘एक शाम शहीदों के नाम’ कार्यक्रम, स्कूली बच्चे देंगे देशभक्ति प्रस्तुति

Updated:
विज्ञापन

रजौली इंटर स्कूल का द्वार

रजौली में 7 सितंबर को 'एक शाम शहीदों के नाम' कार्यक्रम का आयोजन किया जा रहा है. इस विशेष सांस्कृतिक संध्या में देशभक्ति से ओतप्रोत प्रस्तुतियां दी जाएंगी और शहीद परिवारों को सम्मानित किया जाएगा. कार्यक्रम का मुख्य उद्देश्य युवाओं में राष्ट्रप्रेम और शहीदों के बलिदान के प्रति जागरूकता पैदा करना है.

विज्ञापन

Ek Shaam Shaheedon Ke Naam: देशभक्ति और शहीदों के सम्मान में रजौली में सोमवार को विशेष सांस्कृतिक कार्यक्रम का आयोजन किया जायेगा. अनुमंडल पदाधिकारी रजौली स्वतंत्र कुमार सुमन के सौजन्य से रजौली इंटर विद्यालय के प्रांगण में ‘एक शाम शहीदों के नाम’ कार्यक्रम आयोजित होगा. अनुमंडल पदाधिकारी की ओर से जारी आमंत्रण पत्र के अनुसार कार्यक्रम सात सितंबर की शाम पांच बजे से शुरू होगा.

आपके शहर में

विज्ञापन

देशभक्ति से ओतप्रोत होंगी सांस्कृतिक प्रस्तुतियां

कार्यक्रम में शहीदों की शहादत को नमन करते हुए देशभक्ति से ओतप्रोत सांस्कृतिक प्रस्तुतियां दी जायेंगी. स्थानीय स्कूली बच्चों द्वारा देशभक्ति गीत, नृत्य नाटिका, कविता पाठ और शहीदों की गाथा पर आधारित प्रस्तुतियां देने की तैयारी है. इसके अलावा शहीद परिवारों को सम्मानित करने की भी योजना है.

कार्यक्रम की तैयारियां तेज

कार्यक्रम को लेकर अनुमंडल कार्यालय और विद्यालय प्रशासन की ओर से तैयारियां तेज कर दी गयी हैं. मंच सज्जा, साउंड सिस्टम और बैठने की व्यवस्था को अंतिम रूप दिया जा रहा है. कार्यक्रम में क्षेत्र के गणमान्य नागरिकों, प्रबुद्धजनों और युवाओं के शामिल होने की उम्मीद है.

युवाओं में राष्ट्रप्रेम का संदेश देना उद्देश्य

कार्यक्रम का उद्देश्य युवाओं में राष्ट्रप्रेम, एकता और शहीदों के बलिदान के प्रति जागरूकता पैदा करना है. अनुमंडल पदाधिकारी ने आम लोगों से अधिक से अधिक संख्या में पहुंचकर कार्यक्रम को सफल बनाने की अपील की है. उन्होंने कहा कि शहीदों ने देश की रक्षा के लिए अपना सर्वोच्च बलिदान दिया है. उनके सम्मान में आयोजित यह शाम पूरे रजौली के लिए गौरव का क्षण होगी.

लोगों में भी दिख रहा उत्साह

कार्यक्रम को लेकर क्षेत्र के लोगों में उत्साह देखा जा रहा है. सात सितंबर की शाम पांच बजे रजौली इंटर विद्यालय के मैदान में देशभक्ति से जुड़ी प्रस्तुतियां होंगी. अनुमंडल प्रशासन ने क्षेत्र के सम्मानित नागरिकों, प्रबुद्धजनों और युवाओं को इस अवसर पर आमंत्रित किया है, ताकि सभी मिलकर अमर शहीदों के प्रति अपनी कृतज्ञता व्यक्त कर सकें.

विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन