नवादा के हिसुआ में प्रणय हत्याकांड से आक्रोश, विधानसभा अध्यक्ष ने एसपी से की बात; SIT जांच के आदेश
विधानसभा अध्यक्ष डॉ प्रेम कुमार की और आई. जी. विकास वैभव की तस्वीर| Prabhat Khabar Network
Nawada News : नवादा के हिसुआ में 22 वर्षीय प्रणय भारती चंद्रवंशी की निर्मम हत्या के बाद लोगों में भारी आक्रोश है. बिहार विधानसभा अध्यक्ष डॉ. प्रेम कुमार ने घटना पर गहरा दुख जताते हुए तत्काल गिरफ्तारी और SIT जांच के आदेश दिए हैं.
Nawada News : हिसुआ थाना क्षेत्र के पांचू गढ़पर गांव निवासी 22 वर्षीय प्रणय भारती चंद्रवंशी की गोली मारकर हत्या की घटना से लोगों में आक्रोश है. सोमवार, 1 सितंबर को टीएस कॉलेज के पास मामूली विवाद के बाद 10 से 15 हथियारबंद बदमाशों द्वारा चंद्रवंशी मोहल्ले में घुसकर युवक की हत्या किए जाने की बात सामने आयी है. घटना को लेकर बिहार विधानसभा अध्यक्ष सह अखिल भारतवर्षीय चंद्रवंशी क्षत्रिय महासभा के राष्ट्रीय अध्यक्ष डॉ. प्रेम कुमार ने गहरा शोक जताया है.
आपके शहर में
विधानसभा अध्यक्ष ने एसपी से ली घटना की जानकारी
घटना की जानकारी मिलते ही डॉ. प्रेम कुमार ने नवादा एसपी से दूरभाष पर बात कर पूरे मामले की जानकारी ली. उन्होंने आरोपितों की तत्काल गिरफ्तारी का निर्देश दिया. डॉ. प्रेम कुमार ने कहा कि अपराधी चाहे कितना भी प्रभावशाली क्यों न हो, कानून से ऊपर कोई नहीं है.
Also Read : नवादा के न्यू एरिया में युवक को लगी गोली, हालत गंभीर; सदर अस्पताल से पावापुरी रेफर
दोषियों को गिरफ्तार कर कड़ी सजा दिलाने की मांग
डॉ. प्रेम कुमार ने पुलिस से त्वरित कार्रवाई करते हुए दोषियों को गिरफ्तार कर कड़ी सजा दिलाना सुनिश्चित करने को कहा. उन्होंने कहा कि कानून-व्यवस्था से कोई समझौता नहीं होगा. वहीं, उन्होंने शोक-संतप्त परिवार के प्रति संवेदना जताते हुए हरसंभव सहयोग और न्याय का भरोसा दिलाया.
Also Read : नवादा में बढ़ा सकरी नदी का जलस्तर, महावरा छठ घाट की कई सीढ़ियां डूबीं
मामले की जांच के लिए SIT गठित करने का आदेश
मगध प्रक्षेत्र के आईजी विकास वैभव ने मामले की जांच के लिए एसआईटी गठित करने का आदेश दिया है. एसआईटी घटना से जुड़े विभिन्न पहलुओं की जांच करेगी और आरोपितों तक पहुंचने के लिए कार्रवाई करेगी.

पूर्व एमएलसी ने की नौकरी और 25 लाख मुआवजे की मांग
इधर, राजद के पूर्व एमएलसी डॉ. रामबली सिंह ने बुधवार को पीड़ित परिवार से मुलाकात की. उन्होंने सरकार से पीड़ित परिवार के एक सदस्य को नौकरी देने, 25 लाख रुपये मुआवजा देने और मामले का स्पीडी ट्रायल कराने की मांग की.

सभी आरोपितों की गिरफ्तारी की मांग
चंद्रवंशी चेतना मंच के अध्यक्ष चंदन कुमार ने सभी आरोपितों की तत्काल गिरफ्तारी की मांग की. वहीं, हम पार्टी के लवकुश चंद्रवंशी ने भी दोषियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई करने की मांग की है.
Also Read : प्रणय हत्याकांड के बाद मातम में डूबा परिवार, मां की आंखें अब भी बेटे के लौटने का कर रही इंतजार
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए