नवादा के न्यू एरिया में युवक को लगी गोली, हालत गंभीर; सदर अस्पताल से पावापुरी रेफर
सांकेतिक तस्वीर
नवादा के न्यू एरिया में एक युवक संदिग्ध परिस्थितियों में गोली लगने से घायल हो गया. उसे इलाज के लिए पावापुरी रेफर किया गया है. पुलिस मामले की जांच कर रही है.
नवादा के नगर थाना क्षेत्र के न्यू एरिया में मंगलवार को एक युवक के गोली लगने से घायल हो गया. घटना के बाद परिजन उसे इलाज के लिए नवादा सदर अस्पताल लेकर पहुंचे. यहां चिकित्सकों ने प्राथमिक उपचार करने के बाद बेहतर इलाज के लिए पावापुरी अस्पताल रेफर कर दिया.
आपके शहर में
गोली लगने की जानकारी मिलने के बाद युवक के परिजन सदर अस्पताल में मौजूद हैं. घटना किस परिस्थिति में हुई, इसे लेकर फिलहाल स्पष्ट जानकारी सामने नहीं आई है. पुलिस युवक की पहचान और घटना के वास्तविक कारणों का पता लगाने में जुटी है.
प्रेम-प्रसंग का शक
घटना को लेकर स्थानीय स्तर पर प्रेम-प्रसंग में धोखा मिलने के बाद युवक द्वारा यह कदम उठाए जाने की चर्चा है. हालांकि, इस संबंध में पुलिस की ओर से अभी कोई आधिकारिक पुष्टि नहीं की गई है.
ऐसे में गोली लगने के पीछे की वास्तविक वजह क्या है, यह जांच पूरी होने के बाद ही स्पष्ट हो सकेगा. फिलहाल पुलिस युवक से जुड़ी जानकारी जुटाने के साथ घटना की परिस्थितियों की भी पड़ताल कर रही है.
युवक की पहचान में जुटी पुलिस
इस संबंध में नगर थाना के थानाध्यक्ष इंस्पेक्टर उमा शंकर सिंह ने बताया कि युवक को गोली लगने की सूचना मिली है. फिलहाल युवक की पहचान और उसके घर-पते का पता लगाया जा रहा है.
पुलिस युवक का नाम और पता सत्यापित करने के साथ ही घटना के वास्तविक कारणों की जानकारी जुटा रही है. युवक की पहचान और घटना से जुड़े तथ्यों के सामने आने के बाद मामले की तस्वीर स्पष्ट होने की उम्मीद है.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए