प्रधानमंत्री मातृत्व जाँच शिविर में 180 गर्भवती महिलाओं की हुई स्वास्थ्य जाँच,

Updated:
विज्ञापन
प्रधानमंत्री मातृत्व जाँच शिविर में 180 गर्भवती महिलाओं की हुई स्वास्थ्य जाँच,

कौआकोल पीएचसी में प्रधानमंत्री मातृत्व जाँच शिविर का आयोजन हुआ, जिसमें 180 गर्भवती महिलाओं का स्वास्थ्य परीक्षण कर उन्हें निःशुल्क दवाइयां दी गईं।

विज्ञापन

फोटो मेल पर देखें, कैप्शन -- गर्भवती महिलाओं के स्वास्थ्य जाँच करते स्वास्थ्यकर्मी, प्रतिनिधि, कौआकोल   प्रत्येक माह की 9 वीं तारीख को आयोजित होने वाले प्रधानमंत्री मातृत्व जांच शिविर के तहत गुरुवार को प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र (पीएचसी) कौआकोल में विशेष शिविर का आयोजन किया गया है, शिविर में 180 गर्भवती महिलाओं की स्वास्थ्य जांच की गई है, इस दौरान चिकित्सकों एवं स्वास्थ्यकर्मियों द्वारा  गर्भवती महिलाओं का स्वास्थ्य परीक्षण कर उन्हें आवश्यक चिकित्सकीय सलाह दी गई है,साथ ही निःशुल्क आवश्यक दवाइयां उपलब्ध कराई गईं है, महिलाओं को संतुलित आहार, नियमित प्रसव पूर्व जांच, आयरन एवं कैल्शियम की गोलियों के सेवन और संस्थागत प्रसव के महत्व की जानकारी भी दी गई है, प्रभारी चिकित्सा पदाधिकारी डॉक्टर रामप्रीय सहगल ने बताया कि गर्भावस्था के दौरान नियमित जांच से मां और गर्भस्थ शिशु के स्वास्थ्य की बेहतर निगरानी संभव होती है, इसलिए सभी गर्भवती महिलाओं से प्रत्येक माह आयोजित होने वाले प्रधानमंत्री मातृत्व जांच शिविर का लाभ उठाने की अपील की है,

विज्ञापन
Dashrath Mistri

लेखक के बारे में

By Dashrath Mistri

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन