कट्टे के साथ दो बाल अपराधी पुलिस के हत्थे चढ़े
Author Prabhat khabar news desk
Updated:
विज्ञापन
हथियार दिखाकर पेट्रोल पंप से लूटकांड का पुलिस ने किया खुलासा
विज्ञापन
पकरीबरावां.
सोमवार की दिन रात्रि को पकरीबरावां पुलिस ने थाना क्षेत्र के कचना गांव से दो बाल अपराधी को गिरफ्तार किया. थानाध्यक्ष अजय कुमार ने बताया कि रविवार की रात को अज्ञात अपराधियों ने कचना मोड़ पर रहे आनंद जी एनर्जी स्टेशन पैट्रोल पंप के कर्मी से हथियार के बल पर तीन हजार रुपये लूट लिये थे. वहीं, जबरन 20 हजार और डिमांड किया था. जिसे लेकर पेट्रोल पंप संचालक ने पकरीबरावां थाना में थाना कांड संख्या 223/24 दर्ज कराया. पुलिस ने घटना के 24 घंटे के अंदर कांड का खुलासा कर दिया. उन्होंने बताया की कांड के अनुसंधान के दौरान पुलिस ने पेट्रोल पंप पर लगे सीसीटीवी कैमरे के फुटेज से स्थानीय लोग व चौकीदार के माध्यम से पहचान करायी. इसके बाद दो लोगों को गिरफ्तार किया गया. गिरफ्तार अपराधियों के पास से एक कट्टा भी बरामद किया गया है. गिरफ्तार दोनों अपराधियों में कांड में शामिल होने की बात स्वीकार की है. दोनों बाल अपराधी को सबंधित मामले में न्यायालय की देख रेख में निरुद्ध किया गया है. उन्होंने यह भी बताया कि कांड के अन्य अभियुक्तों की गिरफ्तारी के लिए पुलिस छापेमारी कर रही है. जल्द ही अन्य अभियुक्तों की गिरफ्तारी कर ली जायेगी.आपके शहर में
विज्ञापन
डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन