PM SHRI स्कूल नवादा बना केशोराम इंटर विद्यालय, छठी से 12वीं तक पढ़ाई शुरू, MDM अभी भी बंद

Author Vishal kumar|Edited by Vivek Singh
Updated:
विज्ञापन

पीएम श्री स्कूल में पहुंचे विद्यार्थी | Prabhat Khabar Network

WhatsApp चैनल से जुड़ेंगूगल पर प्रभात खबर चुनें

भारत सरकार की पीएम श्री योजना के तहत नवादा का केशोराम इंटर विद्यालय अब मॉडल स्कूल बनेगा. छठी से 12वीं तक की पढ़ाई शुरू हो गई है, लेकिन मध्याह्न भोजन की सुविधा अभी भी बंद है. जानिए क्या हैं नई व्यवस्थाएं.

विज्ञापन

PM SHRI School Nawada : भारत सरकार की प्रधानमंत्री स्कूल्स फॉर राइजिंग इंडिया (PM SHRI) योजना के तहत मेसकौर प्रखंड के इंटर विद्यालय केशोराम का चयन पीएम श्री विद्यालय के रूप में किया गया है. विद्यालय में छठी से 12वीं कक्षा तक पढ़ाई शुरू हो गई है, लेकिन आधारभूत सुविधाओं और बजट की कमी के कारण अभी तक मध्याह्न भोजन (एमडीएम) की व्यवस्था शुरू नहीं हो सकी है.

विज्ञापन

PM SHRI विद्यालय के रूप में शुरू हुई नई व्यवस्था

विद्यालय के प्राचार्य सरोज कुमार नायक ने बताया कि पीएम श्री विद्यालय के रूप में चयन होने के बाद कक्षा 6 से 12 तक नियमित पठन-पाठन शुरू कर दिया गया है. विद्यालय में पास के एक मध्य विद्यालय के 472 विद्यार्थियों और तीन शिक्षकों का समायोजन किया गया है. अब यह विद्यालय एकीकृत शैक्षणिक इकाई के रूप में संचालित होगा.

Nawada News : मिड-डे मील की सुविधा अभी नहीं

प्राचार्य ने बताया कि बुनियादी ढांचे और बजट की कमी के कारण फिलहाल विद्यालय में मध्याह्न भोजन की सुविधा बहाल नहीं हो पाई है. ऐसे में विद्यार्थियों को भोजन के लिए निकटवर्ती मध्य विद्यालयों या अन्य परिसरों पर निर्भर रहना पड़ सकता है.

अलग-अलग संचालित होंगे दोनों स्तरों के खाते और समितियां

शिक्षा विभाग के निर्देशानुसार छठी से आठवीं और नौवीं से 12वीं कक्षा तक के खातों का संचालन अलग-अलग किया जाएगा. दोनों स्तरों के लिए प्रबंधन समिति भी अलग रहेगी, जबकि पढ़ाई निर्धारित नियमों के अनुसार संचालित होगी.

स्मार्ट क्लास और आधुनिक सुविधाओं से लैस होगा विद्यालय

प्रखंड शिक्षा पदाधिकारी संजय जायसवाल ने बताया कि प्रधानमंत्री स्कूल्स फॉर राइजिंग इंडिया (PM SHRI) योजना के तहत चयनित विद्यालय को मॉडल स्कूल के रूप में विकसित किया जाएगा. यहां आधुनिक शिक्षा प्रणाली को बढ़ावा देने के लिए स्मार्ट क्लास, डिजिटल तकनीक, पुस्तकालय, कौशल प्रयोगशाला, कंप्यूटर लैब, विज्ञान प्रयोगशाला, खेल मैदान और अन्य आधुनिक सुविधाएं विकसित की जाएंगी.

शिक्षा की गुणवत्ता सुधारने पर रहेगा विशेष जोर

उन्होंने बताया कि पीएम श्री योजना का उद्देश्य विद्यार्थियों को गुणवत्तापूर्ण और तकनीक आधारित शिक्षा उपलब्ध कराना है. आधुनिक संसाधनों और बेहतर शैक्षणिक माहौल के माध्यम से विद्यार्थियों को भविष्य की चुनौतियों के लिए तैयार किया जाएगा.

Also Read : VKSU आरा ने जारी किया BBA, बायोटेक और IFF परीक्षा का शेड्यूल, 10 जुलाई से शुरू होंगी परीक्षाएं



आपके शहर में

विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन