एनएच-82 पर तेज रफ्तार कार पलटी, सात लोग घायल
Author Prabhat khabar news desk
Updated:
विज्ञापन
ड्राइवर ने नियंत्रण खो दिया और गाड़ी सड़क से नीचे जा पलटी
विज्ञापन
मेसकौर.
सीतामढ़ी थाना क्षेत्र के एनएच-82 पर तेज रफ्तार कार पलटने से सात लोग घायल हो गये. कार इतनी तेज रफ्तार से आ रही थी कि ड्राइवर नियंत्रण खो दिया और गाड़ी सड़क से नीचे जा पलटी. इस कार में सात लोग सवार थे. कार में सवार चार बच्चे, एक महिला व दो पुरुष जख्मी हो गये. हादसा एनएच 82 नेशनल हाइवे पर चौहान मोड़ के पास शाम चार बजे हुई. कार पलटने की आवाज सुनकर आसपास के लोग एकत्रित हो गये और कार में फंसे सभी लोगों को बाहर निकाला. सूचना मिलते ही मौके पर पहुंची पुलिस ने घायलों को उपचार के लिए हिसुआ अस्पताल में भर्ती करा दिया है, जहां पर सभी की हालत गंभीर है. सीतामढ़ी थानाध्यक्ष रश्मि कुमारी ने बताया कि हादसे की सूचना मिलते ही ग्रामीणों की मदद से घायलों को अस्पताल भेजा गया. अस्पताल में घायलों का इलाज जारी है. पुलिस मामले की जांच कर रही है.विज्ञापन
डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है
आपके शहर में
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन