नवादा की पंचायतों में शुरू हुआ लीगल एड क्लीनिक, अब लोगों को गांव में ही मिलेगी मुफ्त कानूनी सलाह

Updated:
विज्ञापन

व्यवहार न्यायालय का फाइल फोटो

WhatsApp चैनल से जुड़ेंगूगल पर प्रभात खबर चुनें

नवादा जिले की सभी पंचायतों में लीगल एड क्लीनिक की स्थापना की गई है. इन केंद्रों का उद्देश्य ग्रामीणों को मुफ्त कानूनी जानकारी और सहायता प्रदान करना है. अब दूर जाने की जरूरत नहीं, सीधे अपनी पंचायत में पाएं विधिक सलाह.

विज्ञापन

Nawada Legal Aid Clinic : नवादा में ग्रामीण क्षेत्रों के लोगों को अब कानूनी जानकारी और सहायता के लिए दूर जाने की जरूरत नहीं होगी. नालसा एवं बिहार राज्य विधिक सेवा प्राधिकार, पटना के निर्देश पर नवादा जिले की सभी पंचायतों में लीगल एड क्लीनिक की स्थापना की गई है. इन केंद्रों का मुख्य उद्देश्य लोगों को विधिक जानकारी से रूबरू कराना और जरूरतमंद लोगों को मुफ्त कानूनी सहायता उपलब्ध कराना है.

विज्ञापन

प्रधान जिला एवं सत्र न्यायाधीश सह अध्यक्ष, जिला विधिक सेवा प्राधिकार आशुतोष कुमार झा के निर्देश पर शुरू किए गए इन संस्थानों का लाभ ग्रामीण क्षेत्रों में मिलने लगा है. पंचायतों में लीगल एड क्लीनिक ऐसे केंद्र के रूप में काम कर रहे हैं, जहां लोगों को मुफ्त में कानून की सलाह और सहायता दी जा रही है.

जरूरतमंद लोगों को मुफ्त कानूनी सलाह

लीगल एड क्लीनिक के माध्यम से जरूरतमंद गरीब लोगों, महिलाओं, बच्चों और वंचित वर्ग को मुफ्त कानूनी सलाह दी जा रही है. इसके साथ ही जरूरत पड़ने पर दस्तावेज तैयार करने में भी मदद की जा रही है.

लोगों के आवेदन लिखने, नोटिस और याचिका तैयार करने तथा टाइप कराने जैसे कार्यों में भी सहायता उपलब्ध करायी जा रही है. इससे ग्रामीण क्षेत्रों के लोगों को कानूनी प्रक्रिया को समझने और अपनी समस्या रखने में सुविधा मिल रही है.

आपसी बातचीत से मामले सुलझाने का प्रयास

अदालत जाने से पहले यदि किसी मामले का आपसी बातचीत के आधार पर निपटारा संभव है, तो इसका भी प्रयास लीगल एड क्लीनिक के माध्यम से किया जा रहा है. इसके लिए संबंधित पक्षों के बीच बातचीत के जरिए मामले को सुलझाने की कोशिश की जाती है.

पैरा लीगल वालंटियर और अधिवक्ता दे रहे सेवा

लीगल एड क्लीनिक के माध्यम से पैरा लीगल वालंटियर और विधिक सेवा प्राधिकार से जुड़े अधिवक्ताओं द्वारा लोगों को यह सेवा मुफ्त में दी जा रही है. जिला विधिक सेवा प्राधिकार की ओर से इस पूरे कार्य की मॉनीटरिंग की जा रही है.

आपके शहर में

विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन