नवादा : अर्जक संघ के छठे जिला सम्मेलन में नयी कमेटी गठित, रामसहाय प्रसाद बने जिलाध्यक्ष

Updated:
विज्ञापन

अर्जक संघ के जुड़े लोगों को सम्मानित करते अतिथि.

WhatsApp चैनल से जुड़ेंगूगल पर प्रभात खबर चुनें

नवादा में अर्जक संघ का दो दिवसीय जिला सम्मेलन संपन्न हुआ, जिसमें सैकड़ों अर्जक शामिल हुए। सम्मेलन में अगले वर्ष के लिए नयी जिला समिति का गठन किया गया, जिसमें रामसहाय प्रसाद को जिलाध्यक्ष चुना गया।

विज्ञापन

नवादा मानववादी संगठन अर्जक संघ का दो दिवसीय छठा जिला सम्मेलन संपन्न हुआ. सम्मेलन में जिलेभर से सैकड़ों अर्जक शामिल हुए. इस दौरान अगले वर्ष के लिए नयी जिला समिति का गठन किया गया. बिहार के प्रांतीय महामंत्री दीपक पासवान की देखरेख में हुए चुनाव में रामसहाय प्रसाद को सर्वसम्मति से जिलाध्यक्ष चुना गया. परमेश्वर मंडल जिला मंत्री, भुवनेश्वर प्रसाद संयुक्त मंत्री और इंद्रदेव प्रसाद कोषाध्यक्ष निर्वाचित हुए. कार्यकारिणी सदस्य के रूप में किशोरी शरण वर्मा, अनामिका कुमारी, महेंद्र यादव, उदय पासवान, संजय आदर्शी, किशोरी प्रसाद, जगदेव प्रसाद, लक्ष्मण प्रसाद, आफताब आलम, उगांता देवी, जयपाल प्रसाद, अनिल कुमार, भागीरथ प्रसाद व सत्येंद्र पासवान समेत अन्य को चुना गया.

विज्ञापन

मानववाद और सामाजिक बदलाव का दिया संदेश

सम्मेलन को बिहार अध्यक्ष अरुण कुमार गुप्ता, महामंत्री दीपक पासवान, राष्ट्रीय कोषाध्यक्ष शिवनंदन प्रभाकर, बोकारो की जिलाध्यक्ष ऊषा सिंह समेत अन्य नेताओं ने संबोधित किया. वक्ताओं ने अर्जक संस्कृति अपनाने, श्रम की महत्ता समझने और वैज्ञानिक सोच विकसित करने पर जोर दिया. उन्होंने कहा कि मानववादी दार्शनिक रामस्वरूप वर्मा ने बुद्ध के विचारों के आधार पर संस्कार और त्योहार की परंपरा को आगे बढ़ाया

युवाओं का अर्जक संघ से जुड़ने का आह्वान

. वरिष्ठ नेता उपेंद्र पथिक ने कहा कि अर्जक संघ की शिक्षा संबंधी मांगों से अपराध, अशिक्षा और अंधविश्वास के खिलाफ लड़ाई मजबूत होगी. उन्होंने बताया कि संघ की स्थापना एक जून 1968 को लखनऊ में हुई थी. अर्जक नेता ब्रह्मदेव प्रसाद ने युवाओं को संगठन से जोड़ने की अपील की. उन्होंने कहा कि रामस्वरूप वर्मा, जगदेव प्रसाद, ललई सिंह यादव और चौधरी महाराज सिंह भारती जैसे महापुरुषों ने सामाजिक-सांस्कृतिक बदलाव की नींव मजबूत की है. इसे आगे बढ़ाने की जिम्मेदारी वर्तमान पीढ़ी की है.

आपके शहर में

विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन