Nawada News : शिक्षकों की वेतन विसंगति व लंबित भुगतान को लेकर सौंपा पत्र

Updated:
विज्ञापन

शिक्षकाें की सांकेतिक तस्वीर।

Nawada News : संघ ने माध्यमिक एवं उच्च माध्यमिक विद्यालयों के शिक्षकों एवं शिक्षकेत्तर कर्मियों के प्रोन्नति और वेतन विसंगति को तत्काल दूर करने की मांग उठाई.

विज्ञापन

Nawada News :  बिहार माध्यमिक शिक्षक संघ के जिला अध्यक्ष परशुराम सिंह और जिला सचिव शिव कुमार प्रसाद सहित अन्य पदाधिकारियों ने क्षेत्रीय शिक्षा उपनिदेशक, मगध मंडल गया और जिला पदाधिकारी से मुलाकात कर शिक्षकों से जुड़ी विभिन्न समस्याओं पर गंभीर चर्चा की.

आपके शहर में

विज्ञापन

संघ ने माध्यमिक एवं उच्च माध्यमिक विद्यालयों के शिक्षकों एवं शिक्षकेत्तर कर्मियों के प्रोन्नति और वेतन विसंगति को तत्काल दूर करने की मांग उठाई.

आठ वर्षों की सेवा पर वरीय वेतनमान की मांग

ज्ञापन में कहा गया कि नियोजित से विशिष्ट शिक्षक/विद्यालय अध्यापक के पद पर नियुक्त शिक्षकों को उनकी नियुक्ति तिथि से आठ वर्ष पूर्ण होने पर वरीय वेतनमान का लाभ दिया जाए और उसका अविलंब भुगतान सुनिश्चित किया जाए.

लंबित वेतन भुगतान पर चिंता

संघ ने यह भी मांग की कि माध्यमिक और उच्च माध्यमिक शिक्षकों को प्रथम एवं द्वितीय वेतन उन्नयन योजना का लाभ दिया जाए. साथ ही, कई महीनों से लंबित वेतन भुगतान की समस्या का शीघ्र समाधान किया जाए.

प्रशासनिक प्रक्रियाओं में सुधार की मांग

ज्ञापन में यह भी आग्रह किया गया कि विद्यालयों की उपस्थिति विवरणी सीधे जिला कार्यक्रम पदाधिकारी कार्यालय में जमा करने की व्यवस्था की जाए, ताकि पारदर्शिता बनी रहे.

गर्मी को देखते हुए स्कूल समय में बदलाव की मांग

भीषण गर्मी और बढ़ते तापमान को देखते हुए माध्यमिक एवं उच्च माध्यमिक विद्यालयों में कक्षाएं सुबह 11 बजे तक संचालित करने की भी मांग की गई. संघ ने कहा कि इन सभी मुद्दों के समाधान से शिक्षकों की समस्याओं में राहत मिलेगी और शिक्षा व्यवस्था अधिक सुदृढ़ होगी.

Also Read :सदर अस्पताल में डॉक्टरों का नया ड्यूटी रोस्टर जारी, जानें शहर में आज कहां-कहां होंगे बड़े इवेंट्स

विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन