नवादा के रॉकी चौरसिया का BPSC में कमाल, स्टेट टैक्स असिस्टेंट कमिश्नर बन बढ़ाया जिले का मान

Author Manoj
Updated:
विज्ञापन

Nawada News: नवादा के मंझवे गांव के रॉकी चौरसिया ने BPSC में 880वीं रैंक हासिल कर स्टेट टैक्स असिस्टेंट कमिश्नर का पद प्राप्त किया. उनकी सफलता पर गांव और चौरसिया समाज ने सम्मान समारोह आयोजित कर बधाई दी.

विज्ञापन

Nawada News: नवादा जिले के सदर प्रखंड के मंझवे गांव के मूल निवासी रॉकी चौरसिया ने बिहार प्रशासनिक सेवा की परीक्षा में 880वीं रैंक हासिल कर स्टेट टैक्स असिस्टेंट कमिश्नर के पद पर पूरे जिले और अपने गांव का नाम रोशन किया है. उनकी इस शानदार सफलता पर पूरे क्षेत्र में हर्ष का माहौल है. रॉकी चौरसिया की इस ऐतिहासिक कामयाबी पर चौरसिया समाज और स्थानीय प्रबुद्ध नागरिकों द्वारा उनके पैतृक आवास पर जाकर उन्हें बुके, अंगवस्त्र और मिठाई खिलाकर भव्य स्वागत एवं अभिनंदन किया गया. इस अवसर पर समाज के कई वरिष्ठ प्रतिनिधि शामिल हुए.

आपके शहर में

विज्ञापन

नवादा के युवाओं के लिए प्रेरणास्रोत बने रॉकी

इस गौरवशाली अवसर पर चौरसिया महासभा के राष्ट्रीय सचिव सह भाजपा जिला महामंत्री नंदकिशोर चौरसिया, रोटरी क्लब जोन के सदस्य नित्यानंद चौरसिया एवं प्रसिद्ध समाजसेवी मधु चौरसिया ने संयुक्त रूप से रॉकी चौरसिया को बधाई देते हुए उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की. वक्ताओं ने कहा कि रॉकी ने अपनी कड़ी मेहनत और दृढ़ संकल्प से यह मुकाम हासिल किया है. एक सामान्य ग्रामीण परिवेश से निकलकर प्रतिष्ठित प्रशासनिक सेवा में जाना न सिर्फ मंझवे गांव बल्कि पूरे नवादा जिले के युवाओं के लिए एक बड़ा प्रेरणास्रोत है.

कर्तव्यनिष्ठ अधिकारी के रूप में करेंगे देश की सेवा

वरिष्ठ नागरिकों ने विश्वास जताते हुए कहा कि हमें पूरा भरोसा है कि वे एक कर्तव्यनिष्ठ अधिकारी के रूप में समाज और देश की ईमानदारी से सेवा करेंगे. इस भव्य अभिनंदन समारोह में मुख्य रूप से तुंगी पंचायत के मुखिया प्रतिनिधि चंदन चौरसिया, समाजसेवी रंजीत चौरसिया, कमलेश चौरसिया, रुपेश चौरसिया, वाल्मीकि चौरसिया, मुन्ना चौरसिया, भूषण चौरसिया के साथ पूरे मंझावे गांव के गणमान्य लोग एकजुट होकर शामिल थे. सभी उपस्थित लोगों ने रॉकी के माता-पिता और उनके पूरे परिवार को भी इस गौरवपूर्ण उपलब्धि के लिए विशेष रूप से बधाई दी.

सफलता का श्रेय माता-पिता और गुरुजनों को दिया

समारोह के अंत में सफल छात्र रॉकी चौरसिया ने इस बड़ी सफलता का पूरा श्रेय अपने पूजनीय माता-पिता के आशीर्वाद, आदरणीय गुरुजनों के कुशल मार्गदर्शन और अपनी निरंतर की गई कड़ी मेहनत को दिया है. उन्होंने गांव के अन्य प्रतियोगी छात्रों को भी संदेश दिया कि यदि सही दिशा में नियमित परिश्रम किया जाए, तो किसी भी बड़े मुकाम को हासिल करना नामुमकिन नहीं है. उनकी इस सफलता से क्षेत्र के अन्य छात्रों में भी उच्च परीक्षाओं की तैयारी के प्रति एक नया उत्साह और ऊर्जा का संचार देखा जा रहा है.

Also Read: अकबरपुर इंटर विद्यालय में परीक्षा के दौरान विवाद, ड्रेस नहीं पहनने पर कार्रवाई, 50 से अधिक छात्रों को परीक्षा से किया बाहर

विज्ञापन
Tags

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन