नवादा: बिजली संकट को लेकर विधायक का हस्तक्षेप, राजगीर ग्रिड से आपूर्ति बहाल करने की मांग

Author Vishal kumar|Edited by Vikash Jha
Updated:
विज्ञापन

मंत्री से मिलते विधायक विनिता मेहता

Nawada News: नवादा के गोविंदपुर की विधायक विनीता मेहता ने बिहार के ऊर्जा मंत्री से मुलाकात की. उन्होंने नारदीगंज प्रखंड के गांवों में बिजली आपूर्ति की बदहाल स्थिति पर चिंता जताई और राजगीर ग्रिड से आपूर्ति बहाल करने की मांग की.

विज्ञापन

Nawada News: नवादा जिले के गोविंदपुर विधानसभा क्षेत्र से विधायक विनीता मेहता ने पटना में बिहार सरकार के ऊर्जा मंत्री शैलेश कुमार उर्फ गोलू मंडल से शिष्टाचार मुलाकात की. इस मुलाकात के दौरान उन्होंने नारदीगंज प्रखंड के बलवापर, बरियो, चिरैयां एवं जानकी बिगहा सहित विभिन्न प्रभावित गांवों की चरमराई बिजली आपूर्ति को लेकर चर्चा की. विधायक ने इन ग्रामीण क्षेत्रों की विद्युत आपूर्ति को पुनः राजगीर ग्रिड से बहाल कराने संबंधी एक औपचारिक मांग पत्र मंत्री को सौंपा.

आपके शहर में

विज्ञापन

समस्याओं से कराया अवगत

ऊर्जा मंत्री से मुलाकात के दौरान विधायक ने क्षेत्रवासियों को ग्रिड बदलने के बाद से हो रही गंभीर विद्युत समस्याओं और लो-वोल्टेज की दिक्कतों से विस्तारपूर्वक अवगत कराया. उन्होंने बताया कि वर्तमान व्यवस्था के कारण किसानों और आम उपभोक्ताओं को काफी परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है. मंत्री ने इस संवेदनशील विषय को बेहद गंभीरता से लिया और विभागीय अधिकारियों से बात कर शीघ्र आवश्यक तकनीकी कार्रवाई करने तथा बिजली आपूर्ति बहाल कराने की बात कही.

जनहित के मुद्दों पर प्रयास

इस महत्वपूर्ण बैठक की विस्तृत जानकारी देते हुए लोक जनशक्ति पार्टी (रामविलास) के जिला प्रवक्ता पाण्डेय अमरेन्द्र कुमार ने बताया कि जनहित और क्षेत्र की बुनियादी समस्याओं से जुड़े सभी महत्वपूर्ण विषयों पर विधायक विनीता मेहता लगातार धरातल पर प्रयास कर रही हैं. उन्होंने कहा कि नारदीगंज के इन गांवों को राजगीर ग्रिड से दोबारा जोड़े जाने के बाद क्षेत्र में बिजली की संकट पूरी तरह समाप्त हो जाएगी और लोगों को 24 घंटे पर्याप्त वोल्टेज के साथ निर्बाध बिजली मिलने लगेगी.

Also Read: नवादा में 11 जुलाई को लगेगा रोजगार मेला, 10 पदों पर होगी भर्ती


विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन