नवादा के छात्रों को बड़ी सौगात, 2026-27 सत्र से शुरू होगी केंद्रीय विद्यालय की पढ़ाई

Author Bablu kumar|Edited by Kumarsuryakant
Updated:
विज्ञापन

फ़ोटो कैप्शन-कन्हाई इंटर विद्द्याल | Prabhat Khabar Network

Kendriya Vidyalaya Nawada : नवादा जिले के विद्यार्थियों का केंद्रीय विद्यालय का सपना साकार होने जा रहा है. शैक्षणिक सत्र 2026-27 से यहां पठन-पाठन शुरू हो जाएगा. इस सुविधा से जिले के बच्चों को राष्ट्रीय स्तर की गुणवत्तापूर्ण शिक्षा अपने ही जिले में मिलेगी.

विज्ञापन

Kendriya Vidyalaya Nawada : वर्षों से केंद्रीय विद्यालय की प्रतीक्षा कर रहे नवादा जिले के विद्यार्थियों और अभिभावकों के लिए बड़ी खुशखबरी है. भाजपा नेता एवं नवादा सांसद विवेक ठाकुर ने बताया कि केंद्रीय विद्यालय संगठन ने शैक्षणिक सत्र 2026-27 से केंद्रीय विद्यालय, नवादा में पठन-पाठन शुरू करने का आधिकारिक आदेश जारी कर दिया है. इसे जिले के शैक्षणिक इतिहास की महत्वपूर्ण उपलब्धि माना जा रहा है.

आपके शहर में

विज्ञापन

कन्हाई इंटर विद्यालय से होगा संचालन

सांसद ने बताया कि प्रारंभिक चरण में विद्यालय का संचालन राजकीयकृत कन्हाई इंटर विद्यालय, कन्हाई नगर के अस्थायी परिसर से किया जाएगा. पहले चरण में कक्षा 1 से 5 तक प्रत्येक कक्षा में एक-एक सेक्शन संचालित होगा. आवश्यक स्वीकृतियां मिलने के बाद विद्यालय का चरणबद्ध विस्तार किया जाएगा, ताकि अधिक से अधिक विद्यार्थियों को गुणवत्तापूर्ण शिक्षा का लाभ मिल सके.

जिले की शिक्षा को मिलेगी नई पहचान

उन्होंने कहा कि केंद्रीय विद्यालय की स्थापना से नवादा के बच्चों को अब राष्ट्रीय स्तर की आधुनिक और गुणवत्तापूर्ण शिक्षा अपने ही जिले में उपलब्ध होगी. इससे अभिभावकों को बच्चों की पढ़ाई के लिए दूसरे शहरों पर निर्भर नहीं रहना पड़ेगा और जिले की शिक्षा व्यवस्था को नई पहचान मिलेगी.

सांसद ने प्रधानमंत्री व मुख्यमंत्री का जताया आभार

सांसद विवेक ठाकुर ने इस उपलब्धि के लिए प्रधानमंत्री के प्रति आभार व्यक्त किया. साथ ही बिहार के मुख्यमंत्री का भी धन्यवाद दिया. उन्होंने कहा कि भवन निर्माण के लिए भूमि उपलब्ध कराने की प्रक्रिया में राज्य सरकार का महत्वपूर्ण सहयोग मिला. सांसद ने भरोसा दिलाया कि नवादा के शैक्षणिक और समग्र विकास के लिए उनके प्रयास आगे भी पूरी प्रतिबद्धता के साथ जारी रहेंगे.

Also Read : नवादा : सड़क हादसे के घायलों को बड़ी राहत, गोल्डन आवर में इलाज के साथ सात दिन तक मिलेगा मुफ्त उपचार



विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन