नवादा में कोयले की भट्ठी जलाने को लेकर विवाद, प्रदूषण फैलाने और धमकी देने का आरोप

Updated:
विज्ञापन
WhatsApp चैनल से जुड़ेंगूगल पर प्रभात खबर चुनें

नगर परिषद क्षेत्र के वार्ड नंबर 23 में कोयले की भट्ठी जलाने से उत्पन्न प्रदूषण और रास्ता अवरुद्ध करने को लेकर विवाद खड़ा हो गया है. सेवा सदन के सचिव ने इस मामले में तुरंत कार्रवाई की मांग की है.

विज्ञापन

Nawada Nagar Parishad: नगर परिषद क्षेत्र के वार्ड नंबर 23 स्थित स्वर्णकार सेवा सदन में कोयले की भट्ठी जलाकर धुआं और प्रदूषण फैलाने तथा रास्ता अवरुद्ध करने को लेकर विवाद सामने आया है. सेवा सदन के सचिव रामवृक्ष प्रसाद वर्मा ने थाना और नगर परिषद के कार्यपालक पदाधिकारी को आवेदन देकर मामले में कार्रवाई की मांग की है.

विज्ञापन

आवेदन में बताया गया है कि पुरानी बाजार स्थित भवन में पिंटू कुमार वर्मा नमकीन भंडार के नाम से दुकान संचालित करते हैं. सचिव के अनुसार, एकरारनामे में कोयले के चूल्हे का इस्तेमाल नहीं करने की शर्त तय की गयी थी. इसके बावजूद कथित रूप से कोयले की भट्ठी जलायी जा रही है. इससे धुआं फैलने और घनी आबादी वाले क्षेत्र में प्रदूषण की समस्या उत्पन्न होने का आरोप लगाया गया है.

बैठक के दौरान धमकी देने का भी आरोप

आवेदन के अनुसार, 2 अगस्त को दुकान और सेवा सदन के हिसाब-किताब को लेकर सुरेश प्रसाद बर्मन के आवास पर बैठक हुई थी. इसी दौरान सचिव रामवृक्ष प्रसाद वर्मा को पिंटू कुमार द्वारा कथित तौर पर गोली मारने की धमकी देने का आरोप लगाया गया है.

सचिव ने नगर परिषद से कोयले की भट्ठी और रास्ता अवरुद्ध करने के मामले में कार्रवाई की मांग की है. साथ ही संबंधित स्तर पर कानूनी कार्रवाई किये जाने का भी अनुरोध किया है. मामले में लगाए गए आरोपों की पुष्टि संबंधित पक्षों और प्रशासनिक जांच के बाद ही स्पष्ट हो सकेगी.

आपके शहर में

विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन