नवादा : घर से खेलने निकले 7 साल के बच्चे की निर्मम हत्या, आंखें भी फोड़ीं

Updated:
विज्ञापन
नवादा : घर से खेलने निकले 7 साल के बच्चे की निर्मम हत्या, आंखें भी फोड़ीं

Nawada Child Murder Case : नवादा के काशीचक में 7 वर्षीय बच्चे की संदिग्ध हत्या से सनसनी फैल गई. शव तालाब किनारे मिला, आंखों में खून के निशान से बर्बरता की आशंका जताई जा रही है. पुलिस और एफएसएल टीम जांच में जुटी है. आक्रोशित ग्रामीणों ने सड़क जाम कर आरोपियों की गिरफ्तारी की मांग की है.

विज्ञापन

Nawada Child Murder Case : नवादा जिले के काशीचक थाना क्षेत्र से एक बेहद दर्दनाक और झकझोर देने वाली घटना सामने आई है. बौरी गांव के 7 वर्षीय बच्चे की मौत हो गई. घर से खेलने निकले मासूम की लाश कुछ घंटों बाद तालाब किनारे मिली. आरोप है कि उसकी बेरहमी से हत्या की गई है. बच्चे का शव गांव के पश्चिमी छोर पर स्थित कब्रिस्तान के पास एक तालाब किनारे से बरामद हुई. हैवानियत की हद तो तब पार हो गई, जब उसकी दोनों आंखें भी फोड़ दी गईं. घटना की जानकारी मिलते ही पूरे इलाके में सनसनी फैल गई. परिजनों का रो-रो कर बुरा हाल है.

मृतक की पहचान कारू चौधरी के 7 साल के बेटे आर्यन राज के रूप में हुई. मृतक बच्चे के पिता कारु चौधरी ने बताया कि उनका बेटा आर्यन राज शनिवार की शाम करीब 3 बजे से लापता था. परिजनों के मुताबिक शनिवार दोपहर को आर्यन घर से खेलने निकला था. काफी देर होने के बाद तक आर्यन के वापस नहीं लौटने पर परिवार वालों ने उसकी तलाश शुरू की, लेकिन उसका कोई पता नहीं चला.

शाम था नहीं लौटा घर

परिवार के लोगों ने पहले आसपास काफी खोजबीन की, लेकिन जब देर रात तक कोई पता नहीं चला तो तलाश तेज कर दी गई. इसी दौरान गांव के पश्चिम दिशा में कब्रिस्तान के पास तालाब किनारे बच्चा अचेत अवस्था में पड़ा मिला. आनन-फानन में उसे सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र काशीचक लाया गया, जहां डॉक्टर शफीक आलम ने उसे मृत घोषित कर दिया. देर शाम तक खोजबीन जारी रही. इसी दौरान गांव के पास खुदाई किए जा रहे एक तालाब के किनारे आर्यन का शव मिला.

Nawada News : आंख में खून देख हत्या की आशंका गहराई

घटना को लेकर इलाके में तरह-तरह की चर्चाएं हो रही हैं. परिजनों का आरोप है कि बच्चे के साथ बर्बरता की गई है. थाना प्रभारी गौतम कुमार ने बताया कि बच्चे की दोनों आंखों में खून के निशान मिले हैं, जिससे हत्या की आशंका और गहरा गई है. हालांकि मौत के सही कारणों का खुलासा पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही हो सकेगा.

Child Death : पुलिस जांच में जुटी, एफएसएल टीम ने लिया जायजा

घटना की सूचना मिलते ही काशीचक थाना पुलिस मौके पर पहुंची और शव को अपने कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम की प्रक्रिया शुरू कर दी. थाना प्रभारी गौतम कुमार के नेतृत्व में पुलिस टीम मामले की जांच में जुट गई है. वहीं एफएसएल टीम भी घटनास्थल पर पहुंचकर साक्ष्य जुटाने में लगी हुई है, ताकि घटना के पीछे की सच्चाई सामने लाई जा सके.

Nawada Police : गुस्साए लोगों ने किया सड़क जाम, आरोपितों की गिरफ्तारी की मांग

घटना के बाद गांव में भारी आक्रोश देखने को मिला. स्थानीय लोगों ने इस निर्मम हत्या के विरोध में सड़क जाम कर हंगामा किया. लोगों का कहना है कि मासूम बच्चे के साथ हुई इस दरिंदगी ने पूरे समाज को हिला कर रख दिया है. उन्होंने पुलिस प्रशासन से जल्द से जल्द दोषियों की पहचान कर गिरफ्तारी की मांग की है.

परिजनों का रो-रो कर बुरा हाल

इस घटना के बाद मृतक बच्चे के परिवार पर दुखों का पहाड़ टूट पड़ा है. माता-पिता समेत पूरे परिवार का रो-रो कर बुरा हाल है. गांव में मातम पसरा हुआ है और हर कोई इस घटना से स्तब्ध है.

नवादा की सभी ख़बरें यहां पढ़ें

नवादा के काशीचक क्षेत्र में हुई इस निर्मम घटना ने कानून व्यवस्था और सुरक्षा को लेकर कई सवाल खड़े कर दिए हैं. पुलिस मामले की जांच में जुटी है और पोस्टमार्टम रिपोर्ट का इंतजार किया जा रहा है. अब देखना होगा कि इस दिल दहला देने वाली वारदात के पीछे कौन लोग हैं और उन्हें कब तक गिरफ्तार किया जाता है.

Also Read : नवादा में बीच रोड पर हाई वोल्टेज ड्रामा: अधेड़ व्यक्ति ने नशे में महिला से की बदतमीजी, आखिर क्यों मौके पर पहुंची पुलिस बिना कार्रवाई लौटी?

विज्ञापन
Vishal Kumar

लेखक के बारे में

By Vishal Kumar

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन