मानसून की देरी ने बढ़ाई किसानों की चिंता, पंपिंग सेट के सहारे धान की नर्सरी तैयार करने में जुटे किसान

Updated:
विज्ञापन

खेतों में लगी धान की फसल

Nawada News: अकबरपुर प्रखंड में मानसून की देरी से खरीफ फसल की तैयारी प्रभावित हो रही है. बारिश नहीं होने से किसान पंपिंग सेट के सहारे धान की नर्सरी तैयार कर रहे हैं और खेती की बढ़ती लागत को लेकर चिंतित हैं.

विज्ञापन

नवादा से अनिल कुमार के रिपोर्ट
Nawada News : अकबरपुर प्रखंड में खरीफ फसल की तैयारी का समय शुरू हो चुका है, लेकिन मानसून की बेरुखी ने किसानों की चिंता बढ़ा दी है. सामान्यतः इस समय तक अच्छी वर्षा होने से खेतों में धान की नर्सरी लगाने का कार्य तेज हो जाता है, लेकिन इस वर्ष पर्याप्त बारिश नहीं होने के कारण खेत सूखे पड़े हैं. ऐसे में किसान आसमान की ओर टकटकी लगाए बारिश का इंतजार कर रहे हैं. जिन किसानों के पास सिंचाई की सुविधा उपलब्ध है, वे किसी तरह पंपिंग सेट के सहारे खेतों में पानी पहुंचाकर धान की नर्सरी तैयार करने में जुटे हैं.

आपके शहर में

विज्ञापन

बारिश में देरी से महंगी हुई खेती, छोटे किसानों की बढ़ी चिंता

हालांकि बिजली और सिंचाई की बढ़ती लागत से खेती महंगी होती जा रही है. छोटे और सीमांत किसानों के लिए यह स्थिति और भी कठिन हो गई है. किसानों का कहना है कि यदि अगले कुछ दिनों में अच्छी बारिश नहीं हुई तो धान की रोपनी का कार्य प्रभावित होगा, जिससे उत्पादन पर भी असर पड़ सकता है . समय पर बारिश नहीं होने से खरीफ फसल का पूरा चक्र प्रभावित होने की आशंका है.

जल्द बारिश नहीं हुई तो धान उत्पादन पर पड़ेगा बड़ा असर

अकबरपुर प्रखंड के किसान गणेश यादव (फतेहपुर), विनोद वर्मा (पचरुखी), मुकेश यादव (माखर), राजेश प्रसाद (पैंजुना) और महेंद्र यादव (बरेव) ने बताया कि बारिश के अभाव में पंपिंग सेट से नर्सरी तैयार की जा रही है. यदि जल्द अच्छी वर्षा नहीं हुई तो खेती की लागत बढ़ने के साथ-साथ फसल उत्पादन पर भी प्रतिकूल असर पड़ेगा. कृषि जानकारों का मानना है कि धान की खेती के लिए समय पर वर्षा आवश्यक है. यदि मानसून में और देरी होती है तो किसानों को आर्थिक नुकसान उठाना पड़ सकता है.

Also Read : गोविंदपुर में पुलिस को देख भागा टेंपो चालक, खंभे से टकराया वाहन, 36.750 लीटर विदेशी शराब जब्त

विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन