नवादा: सिरदला में बीडीओ-सीओ का तबादला, जनप्रतिनिधियों ने दिया सम्मानपूर्वक विदाई

Updated:
विज्ञापन

Nawada Administrative Transfer : नवादा के सिरदला प्रखंड में प्रशासनिक बदलाव के तहत बीडीओ दीपेश कुमार और सीओ भोला सिंह का तबादला कर दिया गया है. नए अधिकारियों अमित कुमार और प्रेम आनंद प्रसाद की पदस्थापना हुई है, लेकिन उन्होंने अभी तक योगदान नहीं दिया. प्रखंड में नए प्रशासनिक दौर को लेकर लोगों की उम्मीदें बढ़ गई हैं.

विज्ञापन

Nawada Administrative Transfer : नवादा जिले के सिरदला प्रखंड में प्रशासनिक स्तर पर बड़ा फेरबदल किया गया है. प्रखंड विकास पदाधिकारी दीपेश कुमार का स्थानांतरण गिरियक प्रखंड में बीडीओ के पद पर कर दिया गया है, वहीं अंचलाधिकारी भोला सिंह को समस्तीपुर जिला भू-अर्जन कार्यालय में राजस्व अधिकारी सह कानूनगो के पद पर भेजा गया है. इस बदलाव के बाद सिरदला में नए अधिकारियों की पदस्थापना भी कर दी गई है, लेकिन समाचार लिखे जाने तक उन्होंने योगदान नहीं दिया था.

आपके शहर में

विज्ञापन

नए प्रखंड विकास पदाधिकारी के रूप में अमित कुमार और नए अंचलाधिकारी के रूप में प्रेम आनंद प्रसाद को सिरदला में पदस्थापित किया गया है. हालांकि अभी तक दोनों अधिकारियों के कार्यभार ग्रहण नहीं करने से प्रखंड और अंचल कार्यालय में हलचल बनी हुई है. कर्मचारियों के साथ-साथ जनप्रतिनिधि और आम लोग भी उनके जल्द जॉइनिंग का इंतजार कर रहे हैं.

Nawada News : पुराने अधिकारियों के कार्यकाल की सराहना

स्थानांतरित बीडीओ दीपेश कुमार ने अपने करीब तीन साल के कार्यकाल में कई महत्वपूर्ण योजनाओं को धरातल पर उतारने में अहम भूमिका निभाई. मनरेगा और प्रधानमंत्री आवास योजना जैसी योजनाओं के क्रियान्वयन में उनकी सक्रियता की चर्चा क्षेत्र में रही. उनके कार्यकाल में विकास कार्यों को गति मिली, जिससे आम लोगों को सीधा लाभ पहुंचा.

वहीं अंचलाधिकारी भोला सिंह ने राजस्व से जुड़े मामलों में महत्वपूर्ण जिम्मेदारी निभाई. भूमि विवादों के निष्पादन, दाखिल-खारिज, अतिक्रमण हटाने और अन्य मामलों में उन्होंने सक्रिय भूमिका निभाते हुए कई लंबित मामलों का समाधान कराया. उनके कामकाज की भी स्थानीय स्तर पर सराहना की जा रही है.

Transfer-Posting : भावभीनी विदाई, जनप्रतिनिधियों ने जताया आभार

स्थानांतरण के बाद दोनों अधिकारियों को सम्मानपूर्वक विदाई दी गई. आयोजित विदाई समारोह में मुखिया दिनेश यादव, अजय राजवंशी, बीस सूत्री अध्यक्ष रामबिलास वर्मा, उप प्रमुख प्रतिनिधि प्रदीप कुमार सुमन उर्फ छोटू यादव सहित कई जनप्रतिनिधि, शिक्षक और पंचायत प्रतिनिधि मौजूद रहे.

नवादा की सभी ख़बरें यहां पढ़ें

इस दौरान सभी ने दोनों अधिकारियों के कार्यकाल को याद करते हुए उनकी कार्यशैली की सराहना की और उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की. कार्यक्रम में भावुक माहौल भी देखने को मिला, जहां लोगों ने उनके साथ बिताए समय और सहयोग को याद किया.

नए अधिकारियों से बढ़ी उम्मीदें

सिरदला के लोगों को अब नए बीडीओ अमित कुमार और अंचलाधिकारी प्रेम आनंद प्रसाद से काफी उम्मीदें हैं. स्थानीय लोगों का मानना है कि दोनों अधिकारी जल्द योगदान देकर विकास योजनाओं और राजस्व से जुड़े कार्यों को नई गति देंगे. लोगों ने उम्मीद जताई कि नए अधिकारी पारदर्शिता और सक्रियता के साथ काम करते हुए प्रखंड की समस्याओं का समाधान करेंगे और विकास कार्यों को आगे बढ़ाएंगे.

प्रशासनिक फेरबदल के बाद सिरदला में एक नई शुरुआत की उम्मीद की जा रही है. जहां एक ओर पुराने अधिकारियों के काम को सराहा जा रहा है, वहीं दूसरी ओर नए अधिकारियों के योगदान का इंतजार हो रहा है. अब देखना होगा कि उनके जॉइनिंग के बाद क्षेत्र में विकास कार्यों को कितनी तेजी मिलती है.

Also Read : नवादा: स्टेशन रोड रोड़ेबाजी व फायरिंग में दोनों पक्षों के चार आरोपी गिरफ्तार, अन्य की तलाश जारी

विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन