ePaper

हत्या में मां-बेटी ने कोर्ट में किया सरेंडर

Updated at : 02 Aug 2024 10:40 PM (IST)
विज्ञापन
हत्या में मां-बेटी ने कोर्ट में किया सरेंडर

हत्या में मां-बेटी ने कोर्ट में किया सरेंडर

विज्ञापन

नवादा कार्यालय. रोह थाना क्षेत्र में एक हत्या के मामले में पिछले दो वर्षों से फरार आरोपित मां-बेटी ने शुक्रवार को व्यवहार न्यायालय में आत्मसमर्पण कर दिया है. इन दोनों फरार आरोपितों की गिरफ्तारी के लिए पुलिस लगातार दबिश बना रही थी. बताया जाता है कि रोह थाना क्षेत्र के बंसीचक में वर्ष 2022 में खेत में काम के दौरान विवाद हुआ था. इसमें आरोपित मां-बेटी ने एक महिला की जमकर पिटाई कर दी, जिसकी इलाज के दौरान मौत हो गयी थी. महिला की मौत के बाद रोह थाने में मां-बेटी को प्राथमिकी नामजद अभियुक्त बनाया गया था. लेकिन, दोनों आरोपित पिछले दो वर्षों से फरार चल रही थीं. गिरफ्तारी के लिए पुलिस लगातार छापेमारी कर रही थी. पुलिस दबिश के कारण कोर्ट में शुक्रवार को अपने अधिवक्ता के साथ न्यायालय में आत्मसमर्पण कर दिया है. रोह पुलिस ने थाना क्षेत्र के बंसीचक गांव निवासी संजय यादव की पत्नी रेणु देवी तथा बेटी प्रीति देवी के विरोध में आरोप पत्र दाखिल कर मामले का निष्पादन कर दिया है.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
Prabhat Khabar News Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar News Desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन