973 बंदियों व कर्मियों को खिलायी गयी दवा

Published by : VISHAL KUMAR Updated At : 22 Feb 2026 9:27 PM

विज्ञापन

मंडलकारा में फाइलेरिया उन्मूलन अभियान, दी गयीं जानकारियां

विज्ञापन

मंडलकारा में फाइलेरिया उन्मूलन अभियान, दी गयीं जानकारियां एमडीए कार्यक्रम के तहत विशेष जागरूकता सत्र आयोजित 2027 तक फाइलेरिया मुक्त भारत का लक्ष्य प्रतिनिधि, नवादा कार्यालय. राष्ट्रीय फाइलेरिया उन्मूलन कार्यक्रम (एमडीए) के अंतर्गत रविवार को मंडलकारा नवादा परिसर में विशेष अभियान चलाकर कुल 973 बंदियों, कर्मियों एवं कर्मचारियों को फाइलेरियारोधी दवा खिलायी गयी. यह अभियान फाइलेरिया जैसी गंभीर एवं विकलांगता उत्पन्न करने वाली बीमारी के संक्रमण की शृंखला को तोड़ने और वर्ष 2027 तक फाइलेरिया मुक्त भारत के लक्ष्य को प्राप्त करने की दिशा में महत्वपूर्ण कदम है. इस अभियान के दौरान स्वास्थ्य विभाग की टीम ने उपस्थित सभी लोगों को फाइलेरिया के कारण, लक्षण, बचाव के उपाय तथा दवा सेवन के महत्व की विस्तृत जानकारी दी. साथ ही बताया गया कि सरकार की ओर से दी जाने वाली दवा पूर्णतः सुरक्षित है और इसे निर्धारित मात्रा में अवश्य लेना चाहिए, ताकि बीमारी के परजीवी शरीर से समाप्त हो सकें. जागरूकता सत्र के उपरांत सभी को मौके पर ही दवा का सेवन कराया गया. इस अवसर पर पिरामल फाउंडेशन से जिला प्रतिनिधि आरिफ मोहम्मद एवं गांधी फेलो निधि लोखंडे उपस्थित रहीं. वेक्टर जनित रोग नियंत्रण पदाधिकारी जितेंद्र कुमार ने कहा कि फाइलेरिया उन्मूलन के लिए 100 प्रतिशत दवा सेवन अत्यंत आवश्यक है. उन्होंने अपील की कि सभी लोग इस अभियान को सफल बनाने में सक्रिय सहयोग करें. इस कार्यक्रम में कारा अधीक्षक बृजेश सिंह, उपाधीक्षक सुशील कुमार, सहायक अधीक्षक धर्म पाल एवं मंडलकारा के चिकित्सक डॉ. राजेश कुमार की सक्रिय सहभागिता रही. सभी अधिकारियों ने स्वयं दवा का सेवन कर अन्य लोगों को भी प्रेरित किया और अभियान को सफल बनाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभायी. कार्यक्रम का आयोजन सुव्यवस्थित एवं शांतिपूर्ण ढंग से किया गया. स्वास्थ्य विभाग द्वारा समय-समय पर इस प्रकार के विशेष अभियान चलाकर समाज के प्रत्येक वर्ग तक दवा पहुंचाने का प्रयास किया जा रहा है, ताकि फाइलेरिया उन्मूलन के राष्ट्रीय लक्ष्य को समयबद्ध तरीके से हासिल किया जा सके. कार्यक्रम का आयोजन सुव्यवस्थित एवं शांतिपूर्ण ढंग से किया गया. स्वास्थ्य विभाग द्वारा समय-समय पर इस प्रकार के विशेष अभियान चलाकर समाज के प्रत्येक वर्ग तक दवा पहुंचाने का प्रयास किया जा रहा है, ताकि फाइलेरिया उन्मूलन के राष्ट्रीय लक्ष्य को समयबद्ध तरीके से हासिल किया जा सके.

विज्ञापन
VISHAL KUMAR

लेखक के बारे में

By VISHAL KUMAR

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन