पांच लीटर शराब के साथ धंधेबाज गिरफ्तार

Updated:
विज्ञापन
WhatsApp चैनल से जुड़ेंगूगल पर प्रभात खबर चुनें

नगर पर्षद क्षेत्र के उत्तर बाजार के समीप कर रहा था हंगामा

विज्ञापन

वारिसलीगंज. सोमवार की देर शाम गुप्त सूचना के आधार पर नगर पर्षद क्षेत्र के उत्तर बाजार, देवी स्थान मुहल्ला निवासी केशो चौधरी के पुत्र उमेश चौधरी के घर पुलिस ने अवैध शराब बनाने व बेचने के विरुद्ध छापेमारी की. इसमें घर में रखी पांच लीटर शराब पुलिस ने बरामद की. मौके से पुलिस ने शराब धंधेबाज उमेश चौधरी को गिरफ्तार किया. बाद में पुअनि भोला सिंह के आवेदन पर गिरफ्तार शराब धंधेबाज उमेश चौधरी के विरुद्ध थाने में प्राथमिकी दर्ज करायी गयी. गिरफ्तार शराब धंधेबाज को पुलिस ने मंगलवार को जेल भेज दिया. यह जानकारी थानाध्यक्ष रुपेश कुमार सिन्हा ने दी.

विज्ञापन

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

आपके शहर में

विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन