140 लीटर महुआ शराब बरामद, दो बाइक जब्त, एक धंधेबाज गिरफ्तार
Author Vishal kumar
Updated:
विज्ञापन
NAWADA NEWS.अकबरपुर पुलिस ने थाना क्षेत्र के विभिन्न इलाकों में छापेमारी कर 140 लीटर महुआ शराब के साथ एक धंधेबाज को गिरफ्तार व दो बाइकों को जब्त किया है.
विज्ञापन
अकबरपुर.
अकबरपुर पुलिस ने थाना क्षेत्र के विभिन्न इलाकों में छापेमारी कर 140 लीटर महुआ शराब के साथ एक धंधेबाज को गिरफ्तार व दो बाइकों को जब्त किया है. थानाध्यक्ष रुपेश कुमार सिन्हा ने बताया कि गुप्त सूचना मिली कि तेलभद्रो की ओर से एक बाइक पर महुआ शराब ले जायी जा रही है. सूचना के बाद एएसआइ प्रभात चंद्रा को छापेमारी के लिया भेजा गया. पुलिस जैसे ही तेलभद्रो गांव के समीप पहुंची तो उन्हें देखकर धंधेबाज बाइक छोड़कर फरार हो गया. पुलिस बाइक को जब्त कर थाने ले आयी. जहां बोरे में रखे शराब के पैकेट की गिनती की गयी तो 128 लीटर महुआ शराब निकला. दूसरी ओर बकसंडा पंचायत के पहाड़पुर के समीप एक व्यक्ति बोरे में रखकर शराब की बिक्री कर रहा था. जहां उसकी तलाशी ली गयी तो बोरे से 12 लीटर शराब बरामद की गयी. साथ ही इटवां गांव के धंधेबाज छोटू कुमार को गिरफ्तार किया गया.आपके शहर में
विज्ञापन
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन