दरावां शव बरामदगी: कौआकोल हत्या मामला में पत्नी गिरफ्तार, भेजी गई न्यायिक हिरासत में; चार के विरुद्ध FIR दर्ज

Updated:
विज्ञापन
कौआकोल में हत्या के आरोप में पत्नी समेत चार के विरुद्ध प्राथमिकी दर्ज,

कौआकोल के दरावां गांव में युवक की संदिग्ध मौत के मामले में पुलिस ने कार्रवाई तेज कर दी है. मृतक की पत्नी को गिरफ्तार कर न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया है. पुलिस अन्य आरोपियों की तलाश में जुटी है.

विज्ञापन

Nawada Murder Case : नवादा के कौआकोल थाना क्षेत्र के दरावां गांव स्थित दारोबीघा बधार से शनिवार को एक युवक का शव बरामद होने के मामले में पुलिस ने कार्रवाई तेज कर दी है. इस मामले में मृतक की पत्नी को गिरफ्तार कर रविवार को न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया है, जबकि अन्य आरोपियों की तलाश जारी है.

भाई के आवेदन पर दर्ज हुई प्राथमिकी

थानाध्यक्ष सह इंस्पेक्टर अनिल कुमार सिंह ने बताया कि मृतक के भाई चितरंजन कुमार (पिता अर्जुन महतो, निवासी आढ़ा गांव, चन्द्रदीप थाना, जमुई) के लिखित आवेदन के आधार पर मामला दर्ज किया गया है.

आवेदन में आरोप लगाया गया है कि उनके भाई ओंकार कुमार को जहर देकर हत्या की गई है.

Nawada News : पत्नी सहित चार लोग नामजद

पुलिस ने प्राथमिकी में मृतक की पत्नी मंजू देवी सहित चार लोगों को नामजद अभियुक्त बनाया है.

इनमें से मंजू देवी को गिरफ्तार कर न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया है, जबकि अन्य आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए पुलिस संभावित ठिकानों पर लगातार छापेमारी कर रही है.

सभी पहलुओं पर जांच जारी

थानाध्यक्ष अनिल कुमार सिंह ने बताया कि पुलिस मामले की गहन जांच कर रही है. जांच के दौरान मिले साक्ष्यों और वैज्ञानिक तथ्यों के आधार पर आगे की कानूनी कार्रवाई की जाएगी.

पुलिस का कहना है कि फरार आरोपियों को जल्द गिरफ्तार करने के लिए लगातार कार्रवाई की जा रही है.


विज्ञापन
Dashrath Mistri

लेखक के बारे में

By Dashrath Mistri

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन