नवादा: सूर्य मंदिर के पास नहाने गया आठ साल का रौशन नहीं लौटा घर, काले टी-शर्ट और नीली हाफ पैंट में था बच्चा
लापता बच्चे की फाइल फोटो | Prabhat Khabar Network
सकरी नदी में नहाने गया आठ साल का रोशन कुमार लापता हो गया है. बच्चे के भाई के साथ नदी पर जाने की बात सामने आई है. परिजनों ने पुलिस में शिकायत दर्ज कराई है और बच्चे की तलाश जारी है.
नवादा जिले के कादिरगंज थाना क्षेत्र में सकरी नदी स्थित सूर्य मंदिर के पास नहाने गया आठ वर्षीय बच्चा लापता हो गया. लापता बच्चे की पहचान रौशन कुमार, पिता शंकर चौधरी के रूप में हुई है. बच्चे के लापता होने की शिकायत उसके दादा देवकी चौधरी, पिता लालो चौधरी ने थाने में दर्ज करायी है.
भाई के साथ नहाने गया था बच्चा
परिजनों के अनुसार 15 सितंबर की सुबह करीब साढ़े सात बजे रौशन कुमार अपने भाई दिलखुश कुमार के साथ सकरी नदी स्थित सूर्य मंदिर के पास नहाने के लिए घर से गया था. इसके बाद रौशन वापस घर नहीं लौटा.
आसपास के इलाकों में की गयी खोजबीन
बच्चे के घर नहीं लौटने पर परिजनों ने आसपास के इलाकों और संभावित स्थानों पर काफी खोजबीन की, लेकिन उसका कोई सुराग नहीं मिल सका. इसके बाद परिजनों ने पुलिस को इसकी सूचना दी और बच्चे की तलाश कर सकुशल बरामद करने की गुहार लगायी.
काले रंग की टी-शर्ट और नीली हाफ पैंट पहने था
थानाध्यक्ष अवध किशोर ने बताया कि लापता बच्चे की पहचान रौशन कुमार, उम्र करीब आठ वर्ष के रूप में हुई है. वह काले रंग की टी-शर्ट और नीले रंग की हाफ पैंट पहने हुए था. पुलिस ने मामला दर्ज कर बच्चे की तलाश शुरू कर दी है.
आपके शहर में
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए