नवादा में बेटियों के जन्म पर मनाया जा रहा जन्मोत्सव, अभिभावकों को किया जा रहा जागरूक; 14 प्रखंडों में 19 सितंबर तक चलेगा अभियान

Updated:
विज्ञापन

बेबी कीट देकर बेबी जन्मोत्सव का शुभारंभ करते चिकित्सक | Prabhat Khabar Network

WhatsApp चैनल से जुड़ेंगूगल पर प्रभात खबर चुनें

नवादा में 'बेटी बचाओ, बेटी पढ़ाओ' योजना के तहत कन्या शिशु जन्मोत्सव कार्यक्रम शुरू हुआ है. इसका उद्देश्य बेटियों के जन्म को उत्सव की तरह मनाना और समाज में सकारात्मक सोच विकसित करना है.

विज्ञापन

नवादा. मिशन शक्ति के तहत ‘बेटी बचाओ, बेटी पढ़ाओ’ योजना के अंतर्गत मंगलवार को सदर अस्पताल, नवादा और प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र, रोह में कन्या शिशु जन्मोत्सव कार्यक्रम का शुभारंभ किया गया. महिला एवं बाल विकास निगम, समाज कल्याण विभाग की ओर से आयोजित कार्यक्रम का उद्देश्य बेटियों के जन्म को उत्सव के रूप में मनाने के साथ बालिकाओं के प्रति समाज में सकारात्मक सोच विकसित करना है.

विज्ञापन

जन्म से ही समान अवसर और सम्मान का संदेश

कार्यक्रम के माध्यम से अभिभावकों और समुदाय को बेटियों के जन्म, स्वास्थ्य, पोषण, शिक्षा और सुरक्षा के प्रति जागरूक किया जा रहा है. साथ ही बालिकाओं को जन्म से ही समान अवसर, सम्मान और अधिकार देने का संदेश दिया जा रहा है.

14 प्रखंडों में पांच दिनों तक चलेगा अभियान

कन्या शिशु जन्मोत्सव कार्यक्रम 15 से 19 सितंबर तक जिले के सभी 14 प्रखंडों के प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्रों पर आयोजित होगा. इस दौरान जन्म से तीन माह तक की कन्या शिशुओं के साथ जन्मोत्सव मनाया जायेगा. नवजात बच्चियों को बेबी किट भी उपलब्ध कराया जायेगा.

अभिभावकों को बालिकाओं के समुचित पालन-पोषण, स्वास्थ्य और पोषण के साथ शिक्षा, सुरक्षा एवं अधिकारों से संबंधित जानकारी दी जायेगी. इसके अलावा बेटियों के हित में संचालित विभिन्न सरकारी योजनाओं और सुविधाओं के बारे में भी जागरूक किया जायेगा.

भेदभाव दूर करने पर दिया जा रहा जोर

कार्यक्रम का मुख्य उद्देश्य बालिकाओं के प्रति नकारात्मक सोच और भेदभाव को दूर कर लिंग समानता तथा बालिका सम्मान को बढ़ावा देना है. कन्या शिशु के जन्म को उत्सव के रूप में मनाकर परिवार और समाज में बेटियों के प्रति सम्मानजनक माहौल बनाने का प्रयास किया जा रहा है.

इस मौके पर लोगों से कन्या भ्रूण हत्या और बालिकाओं के साथ किसी भी तरह के भेदभाव का विरोध करने की अपील की गयी. साथ ही बेटियों को शिक्षा, स्वास्थ्य, सुरक्षा और विकास के समान अवसर उपलब्ध कराने में सहयोग करने का आह्वान किया गया.

आपके शहर में

विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन