नवादा: रजौली में पैक्स बैठक में आय-व्यय की रिपोर्ट हुई पेश, किसानों को मिला लाभांश; सरकारी योजनाओं की दी गई जानकारी

सभा में शामिल बीसीओ,पैक्स अध्यक्ष व सदस्य
नवादा के रजौली प्रखंड में पैक्स गोदाम में सहकारिता सप्ताह के अवसर पर विशेष आम सभा का आयोजन किया गया. इस बैठक में किसानों को पैक्स की कार्यप्रणाली, सरकारी योजनाओं और सहकारिता के महत्व के बारे में बताया गया. आय-व्यय की रिपोर्ट पेश कर सक्रिय सदस्यों को लाभांश का वितरण किया गया.
Nawada PACS Meeting : रजौली प्रखंड के जोगियामारण पंचायत अंतर्गत भड़रा गांव स्थित पैक्स गोदाम में सहकारिता सप्ताह के अवसर पर विशेष आम सभा का आयोजन किया गया. कार्यक्रम की अध्यक्षता पैक्स अध्यक्ष अमरेंद्र प्रसाद सिंह ने की, जबकि प्रखंड सहकारिता पदाधिकारी राजकमल भारती मुख्य रूप से उपस्थित रहे. सभा का उद्देश्य किसानों को सहकारिता के महत्व, पैक्स की कार्यप्रणाली और सरकारी योजनाओं से जोड़ना रहा, ताकि किसान सीधे तौर पर इनका लाभ उठा सकें.
कार्यक्रम में पैक्स समिति के पिछले वर्ष के आय-व्यय का विस्तृत ब्योरा पारदर्शिता के साथ सदस्यों के सामने प्रस्तुत किया गया. इसके बाद सक्रिय सदस्यों के बीच लाभांश का वितरण किया गया, जिससे किसानों में उत्साह देखने को मिला. किसानों ने बताया कि पैक्स से जुड़ने के बाद उन्हें समय पर खाद, बीज और ऋण की सुविधा मिल रही है, जिससे उनकी आर्थिक स्थिति मजबूत हो रही है.
Nawada News : किसानों को दी गई महत्वपूर्ण सलाह
प्रखंड सहकारिता पदाधिकारी राजकमल भारती ने किसानों को संबोधित करते हुए कहा कि सरकार सहकारिता को बढ़ावा देने के लिए लगातार नई योजनाएं चला रही है. उन्होंने किसानों से पैक्स की सदस्यता लेने और धान अधिप्राप्ति, खाद वितरण जैसी योजनाओं का लाभ उठाने की अपील की. साथ ही पैक्स को पूरी तरह पारदर्शी और भ्रष्टाचार मुक्त तरीके से संचालित करने पर जोर दिया.
PACS Meeting : बड़ी संख्या में किसान रहे उपस्थित
सभा में पैक्स सदस्य पंकज सिंह, भोला सिंह, कौशल, नवीन कुमार, छोटे कुमार, मुन्नी महतो, चाकरी यादव, संजय कुमार (वार्ड सदस्य), हरिराम सिंह, साकेत कुमार, रंजीत कुमार सहित दर्जनों किसान मौजूद रहे. सभी ने सहकारिता सप्ताह के आयोजन की सराहना की और इसे नियमित रूप से जारी रखने की मांग की.
कार्यक्रम के अंत में पैक्स अध्यक्ष अमरेंद्र प्रसाद सिंह ने सभी उपस्थित किसानों और पदाधिकारियों का आभार व्यक्त किया और भरोसा दिलाया कि भविष्य में भी पैक्स समिति किसानों के हित में कार्य करती रहेगी.
Also Read: नवादा स्टेशन पर एसी कोच में बढ़ी सुरक्षा, बिना टिकट यात्रियों की एंट्री बंद
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










