चार दिन से लापता था मासूम, तालाब में मिली लाश

NAWADA NEWS.वारिसलीगंज थाना क्षेत्र के शेरपुर गांव में लापता 13 माह के मासूम का शव शनिवार को घर से कुछ दूरी पर स्थित तालाब में तैरता मिला. घटना से गांव में शोक का माहौल है.
वारिसलीगंज थाना क्षेत्र के शेरपुर गांव की घटना फोटो कैप्शन- बालक का फाइल फोटो प्रतिनिधि, वारिसलीगंज वारिसलीगंज थाना क्षेत्र के शेरपुर गांव में लापता 13 माह के मासूम का शव शनिवार को घर से कुछ दूरी पर स्थित तालाब में तैरता मिला. घटना से गांव में शोक का माहौल है.जानकारी के अनुसार शेरपुर निवासी मनीष उर्फ प्रदीप चौधरी का 13 माह का पुत्र पीयूष 10 फरवरी 2026 को घर के पास से अचानक लापता हो गया था. इस संबंध में पिता ने स्थानीय थाने में आवेदन देकर गुमशुदगी की शिकायत दर्ज करायी थी. मामले की जांच के दौरान शुक्रवार को पुलिस ने स्वान दस्ता की टीम को बुलाकर छानबीन की थी, लेकिन कोई सुराग नहीं मिला. शनिवार को गांव के एक तालाब में एक बालक का शव उतराता देख ग्रामीणों ने इसकी सूचना परिजनों को दी. बाद में वारिसलीगंज पुलिस को सूचना दी गयी. सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और शव को तालाब से निकलवाया. शव की पहचान लापता बालक पीयूष के रूप में हुई. पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए नवादा सदर अस्पताल भेज दिया है. मृतक की मां निशा कुमारी और पिता मनीष उर्फ प्रदीप का रो-रोकर बुरा हाल है. घटना को लेकर तरह-तरह की चर्चाएं हो रही हैं, लेकिन मौत किन परिस्थितियों में हुई, इस पर अभी संशय बना हुआ है. थानाध्यक्ष पंकज कुमार सैनी ने बताया कि मौत के कारणों का स्पष्ट खुलासा पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही हो सकेगा.
प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




