नवादा: हिंदी दिवस पर बाल कवि सम्मेलन, विद्यार्थियों ने स्वरचित कविताओं से बांधा समां

Updated:
विज्ञापन

काव्य पाठ करते बाल कवि

WhatsApp चैनल से जुड़ेंगूगल पर प्रभात खबर चुनें

मॉडर्न शैक्षणिक समूह ने गणेश चतुर्थी और हिंदी दिवस का भव्य आयोजन किया. विद्यार्थियों ने पूजा-अर्चना के साथ-साथ बाल कवि सम्मेलन, भाषण और निबंध प्रतियोगिताओं में उत्साह से भाग लिया. यह आयोजन भारतीय संस्कृति और हिंदी भाषा के प्रति प्रेम को दर्शाता है.

विज्ञापन

Children's Poetry Conference: मॉडर्न शैक्षणिक समूह के सभी विद्यालयों में सोमवार को गणेश चतुर्थी एवं हिंदी दिवस पर विविध कार्यक्रमों का आयोजन किया गया. विद्यालय परिसरों में भगवान गणेश की विधि-विधानपूर्वक पूजा-अर्चना कर सुख, शांति, समृद्धि एवं ज्ञान की कामना की गयी. वहीं, 14 सितंबर हिंदी दिवस के अवसर पर मॉडर्न इंगलिश स्कूल, कुंती नगर के बहुद्देश्यीय सभागार में विशेष बाल कवि सम्मेलन आयोजित हुआ. इसके साथ ही विद्यार्थियों के बीच हिंदी भाषण एवं निबंध प्रतियोगिताएं भी करायी गयीं. कार्यक्रमों के दौरान भारतीय संस्कृति, हिंदी भाषा एवं साहित्य के प्रति विद्यार्थियों में उत्साह देखने को मिला.

विज्ञापन

दीप प्रज्वलित कर हिंदी दिवस समारोह की शुरुआत

कुंती नगर स्थित विद्यालय के बहुद्देश्यीय सभागार में आयोजित हिंदी दिवस समारोह में निदेशक डॉ. अनुज कुमार सिंह ने दीप जलाकर कार्यक्रम की शुरुआत की. इस दौरान प्राचार्य गोपाल चरण दास एवं उप-प्राचार्य मिथलेश कुमार विजय सहित शिक्षक-शिक्षिकाएं एवं विद्यार्थी उपस्थित रहे.

डॉ. अनुज कुमार सिंह ने कहा कि हिंदी केवल संवाद की भाषा नहीं, बल्कि भारतीय संस्कृति, संवेदना और साहित्यिक चेतना की सशक्त अभिव्यक्ति है. कबीर की वाणी, तुलसी की भक्ति, प्रेमचंद की संवेदना और दिनकर के ओज ने हिंदी साहित्य को समृद्ध बनाया है. उन्होंने कहा कि साहित्यिक एवं रचनात्मक गतिविधियां विद्यार्थियों में सृजनशीलता, अभिव्यक्ति-कौशल, देशप्रेम तथा सामाजिक उत्तरदायित्व की भावना विकसित करने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाती हैं.

गणेश चतुर्थी मनाते विद्यार्थी | Prabhat Khabar Network
गणेश चतुर्थी मनाते विद्यार्थी

बाल कवियों ने जमाया रंग

बाल कवि सम्मेलन में विद्यार्थियों ने अपनी स्वरचित एवं प्रेरणादायक कविताओं का प्रभावशाली पाठ किया. प्रज्ञा दुबे, अनन्या, मानसी, आयुष पटेल, शर्मिष्ठा एवं जाह्नवी की रचनाओं में देशप्रेम की भावना उभरकर सामने आयी. निशांत प्रताप, मेघा, श्रेया सुमन, अंश दीपक, अदिति, साक्षी एवं प्रज्ञा ने प्रकृति और पर्यावरण की सुंदरता को अपनी कविताओं के माध्यम से प्रस्तुत किया.

रौनक, शौर्य राज, आयुष राज एवं स्मृति रानी की कविताओं में मां की ममता और भावनाओं की मार्मिक अभिव्यक्ति देखने को मिली. वहीं सुहानी एवं अनमोल ने हास्य कविता पढ़कर बच्चों का मनोरंजन किया.

हिंदी भाषण एवं निबंध प्रतियोगिता आयोजित

हिंदी दिवस पर हिंदी भाषण एवं निबंध प्रतियोगिताओं का भी आयोजन किया गया. विद्यार्थियों ने हिंदी भाषा का महत्व, वर्तमान समय में हिंदी की भूमिका, राष्ट्र निर्माण में भाषा का योगदान तथा हिंदी साहित्य की समृद्ध परंपरा जैसे विषयों पर अपने विचार प्रस्तुत किए. प्रतियोगिताओं के माध्यम से विद्यार्थियों की रचनात्मक सोच, लेखन क्षमता एवं अभिव्यक्ति-कौशल को प्रोत्साहित किया गया.

ज्ञान एवं विवेक के देवता की हुई पूजा

गणेश चतुर्थी पर मॉडर्न शैक्षणिक समूह के विद्यालयों में भगवान गणेश की पूजा-अर्चना की गयी. निदेशक डॉ. अनुज कुमार सिंह ने विधि-विधान से गणेश पूजन कर सभी के सुख, शांति, समृद्धि एवं उज्ज्वल भविष्य की कामना की.

आपके शहर में

विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन