‘गणपति बप्पा मोरया’ के जयकारों से गूंजा नवादा, गणेशोत्सव को लेकर बाजारों में रौनक; आकर्षक पंडालों में सजे गणेश दरबार

Updated:
विज्ञापन

शहर में सजा गणेश उत्सव को लेकर पंडाल

WhatsApp चैनल से जुड़ेंगूगल पर प्रभात खबर चुनें

नवादा शहर गणेशोत्सव के रंग में रंगा हुआ है. शहर के विभिन्न पूजा स्थलों पर भगवान गणेश के भव्य दरबार सजाये गये हैं. बाजारों में भी त्योहार की रौनक देखी जा रही है, जहां श्रद्धालु पूजन सामग्री की खरीदारी कर रहे हैं.

विज्ञापन

Ganesh Chaturthi: गणेश चतुर्थी के पावन अवसर पर नवादा शहर में गणेशोत्सव को लेकर श्रद्धा और उत्साह का माहौल है. विभिन्न पूजा स्थलों पर भगवान गणेश के भव्य दरबार सजाये गये हैं. आकर्षक पंडाल, रंग-बिरंगी विद्युत सज्जा और मनमोहक गणेश प्रतिमाएं लोगों के आकर्षण का केंद्र बनी हुई हैं. पूजा स्थलों पर पहुंचकर श्रद्धालु भगवान गणेश का दर्शन कर सुख-समृद्धि और विघ्न-बाधाओं से मुक्ति की कामना कर रहे हैं.

विज्ञापन

प्रजातंत्र चौक से गोला रोड तक बाजार गुलजार

गणेशोत्सव और हरतालिका तीज को लेकर शहर के प्रमुख बाजारों में भी काफी चहल-पहल देखने को मिल रही है. प्रजातंत्र चौक, मेन रोड, पुरानी बाजार और गोला रोड में पूजन सामग्री, फल, फूल, मिठाई और सजावट के सामान की दुकानों पर लोगों की भीड़ उमड़ रही है. पर्व को लेकर दुकानदारों ने भी विशेष तैयारी की है.

भगवान गणेश की प्रतिमा का पूजा अर्चना करते श्रद्धालु | Prabhat Khabar Network
भगवान गणेश की प्रतिमा का पूजा अर्चना करते श्रद्धालु

आकर्षक पंडाल बने आकर्षण का केंद्र

शहर के पम्पू कल रोड, अस्पताल रोड और पुरानी बाजार सहित कई स्थानों पर आकर्षक थीम आधारित पंडाल तैयार किये गये हैं. पंडालों में की गयी विद्युत सजावट शाम होते ही श्रद्धालुओं को आकर्षित कर रही है. कई पूजा समितियों ने गणेश प्रतिमा के साथ विशेष सजावट और धार्मिक झांकी की भी तैयारी की है.

मंत्रोच्चार के साथ हुई प्रथम पूज्य की आराधना

पूजा स्थलों पर श्रद्धालुओं ने भगवान गणेश की आराधना के दौरान मंत्रोच्चार किया.

“ॐ गं गणपतये नमः” मान्यता है कि भगवान गणेश विघ्नहर्ता और मंगलकर्ता हैं. किसी भी शुभ कार्य से पहले उनकी पूजा करने की परंपरा है. गणेशोत्सव को लेकर बच्चों और युवाओं में भी विशेष उत्साह है. शाम के समय पंडालों में श्रद्धालुओं की भीड़ बढ़ने की उम्मीद है. पूजा समितियों द्वारा श्रद्धालुओं की सुविधा और आयोजन को व्यवस्थित रखने की तैयारियां भी की गयी हैं.

आपके शहर में

विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन