नवादा: पूर्व प्राचार्य सुरेश प्रसाद सिंह के निधन पर बिहार माध्यमिक शिक्षक संघ ने जताया शोक

Updated:
विज्ञापन

शोकसभा में शामिल शिक्षकगण

WhatsApp चैनल से जुड़ेंगूगल पर प्रभात खबर चुनें

बिहार माध्यमिक शिक्षक संघ ने वरिष्ठ शिक्षाविद सुरेश प्रसाद सिंह को श्रद्धांजलि अर्पित करने के लिए एक शोकसभा का आयोजन किया. इस सभा में उनके शैक्षणिक योगदान और व्यक्तित्व को याद किया गया.

विज्ञापन

बिहार माध्यमिक शिक्षक संघ की ओर से सोमवार को जिलाध्यक्ष परशुराम सिंह के निर्देशन में सचिव शिव कुमार प्रसाद की अध्यक्षता में शोकसभा का आयोजन किया गया. शोकसभा में प्रोजेक्ट कन्या इंटर स्कूल के पूर्व प्राचार्य एवं शिक्षाविद सुरेश प्रसाद सिंह को श्रद्धांजलि अर्पित की गयी. इस दौरान वक्ताओं ने उनके व्यक्तित्व, शैली और शैक्षणिक योगदान को याद किया.

विज्ञापन

शिक्षाविद सुरेश प्रसाद सिंह के योगदान को किया याद

शोकसभा में श्रद्धासुमन अर्पित करते हुए सचिव शिव कुमार प्रसाद ने प्रोजेक्ट कन्या इंटर स्कूल के पूर्व प्राचार्य सुरेश प्रसाद सिंह की शैली एवं व्यक्तित्व पर विस्तृत जानकारी दी. उन्होंने उनके शैक्षणिक योगदान को याद करते हुए श्रद्धांजलि अर्पित की.

सेवानिवृत्त प्रभारी प्रधानाध्यापक कन्हाई इंटर विद्यालय रामावतार सिंह एवं अर्जुन प्रसाद सिंह ने श्रद्धासुमन अर्पित करते हुए कहा कि स्व. सुरेश प्रसाद सिंह का कन्हाई इंटर विद्यालय, नवादा में शिक्षक के रूप में कार्यकाल काफी शानदार रहा था. वे तीन विषयों से स्नातकोत्तर थे और साहित्य के अच्छे वक्ता भी थे.

दो मिनट का मौन रखकर दी श्रद्धांजलि

राज्य कार्यकारिणी सदस्य डॉ. राजेश कुमार, सदर अनुमंडल सचिव राम प्रवेश दिवाकर के अलावा अन्य शिक्षकों एवं शिक्षकेत्तर कर्मियों ने दो मिनट का मौन रखकर ईश्वर से दिवंगत आत्मा की शांति की कामना की और श्रद्धासुमन अर्पित किये.

मौके पर डॉ. दिनेश कुमार, यमुना प्रसाद, सुनील कुमार, सुप्रभात दिनकर, ब्रजेश कुमार, शिवशंकर, श्याम सुंदर प्रसाद, अजीत कुमार, अजय कुमार, अंजेश कुमार, सेवानिवृत्त शिक्षक अर्जुन प्रसाद सिंह, रामावतार सिंह आदि उपस्थित रहे. सभी ने श्रद्धांजलि अर्पित करते हुए स्व. सुरेश प्रसाद सिंह के जीवन एवं योगदान पर प्रकाश डाला.

आपके शहर में

विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन