राधा-कृष्ण ठाकुरबाड़ियों में शुरू हुआ पांच दिवसीय झूलनोत्सव, जयकारों से गूंजे गांव
झुलनोत्सव में सजाये गये राधा कृष्ण | Prabhat Khabar Network
Nawada News : नारदीगंज के विभिन्न गांवों में राधा-कृष्ण का पांच दिवसीय झूलनोत्सव भक्तिभाव के साथ शुरू हुआ। श्रद्धालु झूला झुलाकर और प्रसाद वितरण कर मन्नतें मांग रहे हैं।
Nawada News : प्रखंड के विभिन्न गांवों में स्थित राधा-कृष्ण ठाकुरबाड़ियों में रविवार से पांच दिवसीय झूलनोत्सव भक्तिभाव के साथ शुरू हुआ. ओड़ो, नारदीगंज बाजार, जफरा, नंदपुर, यदुपुर समेत अन्य गांवों की ठाकुरबाड़ियों में श्रद्धालुओं ने विधिवत पूजा-अर्चना कर भगवान श्रीकृष्ण और राधा को झूला झुलाया. झूलनोत्सव को लेकर मंदिर परिसरों में दिनभर भक्तिमय माहौल बना रहा.
आपके शहर में
राधा-कृष्ण के जयकारों से गूंजा मंदिर परिसर
झूलनोत्सव के दौरान श्रद्धालु 'हरे कृष्ण, हरे कृष्ण, राधा कृष्ण' के जयकारे लगाते रहे. श्रद्धालुओं ने भगवान श्रीकृष्ण और राधा को पुष्प, अक्षत, पंचामृत, केला, सेब, साबूदाना समेत विभिन्न मौसमी फलों का भोग अर्पित किया. पूजा-अर्चना के बाद श्रद्धालुओं ने अपनी मनोकामनाओं की पूर्ति के लिए मन्नतें मांगी और प्रसाद ग्रहण किया.
फलाहार और निर्जला एकादशी का रखा व्रत
झूलनोत्सव के अवसर पर कई श्रद्धालुओं ने फलाहार और निर्जला एकादशी का व्रत रखा. व्रत के दौरान श्रद्धालुओं ने विधि-विधान से भगवान राधा-कृष्ण की पूजा-अर्चना की. इसके बाद श्रद्धालु भगवान को झूला झुलाने में मग्न रहे. पांच दिनों तक चलने वाले इस झूलनोत्सव को लेकर गांवों में श्रद्धालुओं में खासा उत्साह है.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए