शादी का झांसा देकर नाबालिग से करता रहा दुष्कर्म

Updated:
विज्ञापन

शादी का दबाव बनाये जाने के बाद युवक ने किया इन्कार

विज्ञापन

नवादा कार्यालय.

जिले में 17 वर्षीया किशोरी से दूर के एक रिश्तेदार ने शादी का झांसा देकर दुष्कर्म करता रहा. पिछले दो वर्षों से यौन शोषण के बाद शादी का दबाव बनाये जाने के बाद इन्कार कर दिया. पीड़िता का आरोप है कि पिछले दो वर्षों में युवक ने शादी का झांसा देकर उसके साथ घर व बाहर कई बार संबंध बनाता रहा. लड़की ने परिजनों को घटना की जानकारी दी. इसके बाद परिजन शादी का रिश्ता लेकर लड़के के घर गये. परंतु उसके परिजनों ने मारपीट और गाली-गलौज कर लड़की वालों को घर से भगा दिया. मामला पुलिस के पास पहुंचा और महिला थाने में प्राथमिकी दर्ज करायी गयी. दुष्कर्म व पॉक्सो एक्ट के तहत पीड़िता के बयान पर 16 मई 2024 को महिला थाना कांड संख्या 15/24 दर्ज किया गया. मामले में मुख्य आरोपित सनोज कुमार समेत तीन लोग नामजद किये गये हैं. आरोपितों में आरोपित सनोज के पिता ब्रह्मदेव प्रसाद और उसका बड़ा भाई संतोष कुमार शामिल हैं.

आपके शहर में

विज्ञापन

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन