अवैध बालू लदे ट्रैक्टर के साथ चालक गिरफ्तार
Author Prabhat khabar news desk
Updated:
विज्ञापन
पुलिस ने शहर के बाइपास के समीप की कार्रवाई
विज्ञापन
वारिसलीगंज.
पुलिस ने शहर के बाइपास स्थित ओवरब्रिज के समीप अवैध बालू लदे ट्रैक्टर को जब्त किया. पुलिस ने ट्रैक्टर चालक को गिरफ्तार किया है. गिरफ्तार चालक की पहचान वारिसलीगंज थाना क्षेत्र के मसनखामां गांव निवासी भोला यादव के पुत्र नवीन कुमार के रूप में की गयी. बाद में एसआइ प्रभु कुमार गुप्ता के आवेदन पर थाने में ट्रैक्टर मालिक व चालक नवीन के विरुद्ध प्राथमिकी दर्ज करायी गयी. गिरफ्तार ट्रैक्टर चालक को पुलिस ने गुरुवार को जेल भेज दिया. यह थानाध्यक्ष रुपेश कुमार सिन्हा ने दी.विज्ञापन
डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है
आपके शहर में
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन