नवादा: मेसकौर के विसियायत गांव में शराब पीकर परिजनों से मारपीट करने वाला युवक गिरफ्तार

Author Vishal kumar|Edited by Vikash Jha
Updated:
विज्ञापन

गिरफ्तार आरोपी

WhatsApp चैनल से जुड़ेंगूगल पर प्रभात खबर चुनें

नवादा जिले के मेसकौर में एक युवक को शराब पीकर घर में हंगामा करने और परिजनों के साथ मारपीट करने के आरोप में गिरफ्तार किया गया है. पीड़ित परिवार की शिकायत पर पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए आरोपी को हिरासत में लिया.

विज्ञापन

Nawada News: नवादा जिले के मेसकौर थाना क्षेत्र अंतर्गत विसियायत गांव में शराब पीकर अपने ही घर में जमकर उत्पाद मचा रहे और परिजनों के साथ मारपीट पर उतारू एक युवक को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है. यह त्वरित कार्रवाई पीड़ित परिवार द्वारा आपातकालीन सेवा डायल 112 पर दी गई सूचना और लिखित शिकायत के बाद अमल में लाई गई है. मेसकौर के थानाध्यक्ष कन्हैया कुमार ने घटना की पुष्टि करते हुए बताया कि आरोपी युवक की पहचान विसियायत गांव निवासी अमीरक राजवंशी के पुत्र अशोक राजवंशी के रूप में हुई है.

विज्ञापन

भाभी ने दिया आवेदन

मेसकौर थाना पुलिस को दी गई जानकारी के अनुसार, नशे में धुत अशोक राजवंशी घर में लगातार गाली-गलौज कर रहा था और अपने माता-पिता के साथ भी मारपीट करने का प्रयास कर रहा था. इस बेहद गंभीर पारिवारिक विवाद को लेकर अशोक राजवंशी की भाभी ने मेसकौर थाने में एक लिखित आवेदन भी समर्पित किया था. पीड़ित पक्ष ने अपने आवेदन में आरोप लगाया था कि अशोक राजवंशी प्रतिदिन अत्यधिक शराब का सेवन कर घर लौटता है और अपनी पत्नी के साथ बेवजह झगड़ा व मारपीट करता है.

आरोपी भेजा गया जेल

नवादा के मेसकौर थाना प्रभारी ने बताया कि पीड़िता द्वारा प्राप्त लिखित आवेदन के आधार पर पुलिस टीम ने मामले की त्वरित जांच की. इसके बाद मद्य निषेध कानून के उल्लंघन एवं घरेलू हिंसा व मारपीट के विभिन्न संगीन आरोपों में मामला दर्ज करते हुए आरोपी अशोक राजवंशी को पुलिस ने तत्परता दिखाते हुए दबोच लिया. आवश्यक कानूनी और चिकित्सकीय प्रक्रिया पूरी करने के बाद आरोपी को न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया है.

Also Read: नवादा: गोविंदपुर में तीन अलग-अलग हादसे, 8 वर्षीय छात्र समेत तीन गंभीर रूप से घायल


आपके शहर में

विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन