मॉक ड्रिल और व्याख्यान से छात्रों को दी गयी आपदा प्रबंधन की जानकारी

Updated:
विज्ञापन
मॉक ड्रिल और व्याख्यान से छात्रों को दी गयी आपदा प्रबंधन की जानकारी

NAWADA NEWS.राज्य आपदा प्रबंधन प्राधिकरण (एसडीएमए) एवं विज्ञान, प्रौद्योगिकी एवं तकनीकी शिक्षा विभाग के सहयोग से इंजीनियरिंग कॉलेज में 15 से 30 जनवरी तक भूकंप जागरूकता पखवारा आयोजित किया गया. इस दौरान भूकंप सुरक्षा से संबंधित मॉक ड्रिल और व्याख्यान का आयोजन किया गया.

विज्ञापन

राजकीय अभियंत्रण महाविद्यालय नवादा में भूकंप जागरूकता सप्ताह का आयोजन फोटो कैप्शन- मॉक ड्रिल में जानकारी देते विशेषज्ञ प्रतिनिधि, नवादा कार्यालय राज्य आपदा प्रबंधन प्राधिकरण (एसडीएमए) एवं विज्ञान, प्रौद्योगिकी एवं तकनीकी शिक्षा विभाग के सहयोग से इंजीनियरिंग कॉलेज में 15 से 30 जनवरी तक भूकंप जागरूकता पखवारा आयोजित किया गया. इस दौरान भूकंप सुरक्षा से संबंधित मॉक ड्रिल और व्याख्यान का आयोजन किया गया. कार्यक्रम की शुरुआत एसडीआरएफ के कमांडेंट कौशल कुमार, आपदा विभाग के प्रभारी मोहम्मद मो शेरे खान और संस्थान के प्राचार्य डॉ विनय कुमार चौधरी ने दीप प्रज्वलित कर की. प्राचार्य ने कहा कि आपदा प्रबंधन केवल पाठ्यक्रम का विषय नहीं, बल्कि जीवन कौशल है. उन्होंने विद्यार्थियों से भूकंप-सुरक्षित निर्माण, सतर्कता और सामाजिक उत्तरदायित्व अपनाने का आह्वान किया. एसडीआरएफ टीम ने मॉक ड्रिल के माध्यम से छात्रों को आपदा प्रबंधन, बचाव के उपाय और जोखिम न्यूनीकरण से संबंधित प्रशिक्षण दिया. इसमें छात्रों को सीपीआर, बोन स्प्लिंटिंग, प्राथमिक उपचार, बाह्य व आंतरिक रक्तस्राव का उपचार और कंबल की मदद से स्ट्रेचर बनाने जैसी जीवनरक्षक तकनीकों का व्यावहारिक ज्ञान दिया गया. सप्ताहभर आयोजित तकनीकी सत्रों, क्विज प्रतियोगिता और वॉल पेंटिंग जैसी गतिविधियों से छात्रों में आपदा के प्रति सजगता और जिम्मेदारी की भावना विकसित की गयी. कार्यक्रम के आयोजक सदस्य प्रो शुभेंदु अमित और अन्य ने भी विद्यार्थियों का अभिवादन किया. इस अवसर पर प्रो शशि रंजन, प्रो अंजली सिंह, प्रो अभिनव कुमार, प्रो अंचल आनंद और डॉ राजेश कुमार सहित कई सदस्य उपस्थित रहे.

विज्ञापन
Vishal Kumar

लेखक के बारे में

By Vishal Kumar

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन