मैट्रिक परीक्षा को लेकर नवादा व रजौली में निषेधाज्ञा लागू
Published by : VISHAL KUMAR Updated At : 16 Feb 2026 6:18 PM
विज्ञापन
NAWADA NEWS.मैट्रिक परीक्षा- 2026 को शांतिपूर्ण और कदाचारमुक्त वातावरण में संपन्न कराने के उद्देश्य से नवादा और रजौली अनुमंडल क्षेत्र में निषेधाज्ञा लागू कर दी गयी है. यह परीक्षा 17 से 25 फरवरी 2026 तक दो पालियों में आयोजित की जायेगी.
विज्ञापन
आज से 25 फरवरी तक दो पालियों में होगी परीक्षा
परीक्षा केंद्रों के 500 गज दायरे में सख्त प्रतिबंधकदाचारमुक्त परीक्षा के लिए प्रशासन ने कसे शिकंजे
प्रतिनिधि, नवादा कार्यालयमैट्रिक परीक्षा- 2026 को शांतिपूर्ण और कदाचारमुक्त वातावरण में संपन्न कराने के उद्देश्य से नवादा और रजौली अनुमंडल क्षेत्र में निषेधाज्ञा लागू कर दी गयी है. यह परीक्षा 17 से 25 फरवरी 2026 तक दो पालियों में आयोजित की जायेगी. प्रथम पाली सुबह 09:30 बजे से 12:45 बजे तक और द्वितीय पाली दोपहर 02:00 बजे से 05:15 बजे तक चलेगी. जिले के सभी परीक्षा केंद्रों के आसपास सख्त सुरक्षा इंतजाम किये गये हैं. परीक्षा केंद्रों के 500 गज की परिधि में कड़े प्रतिबंध लागू रहेंगे. नवादा और रजौली के अनुमंडल पदाधिकारियों द्वारा अलग-अलग पत्र जारी कर परीक्षा को शांतिपूर्ण और कदाचारमुक्त संपन्न कराने को लेकर सभी आवश्यक तैयारियां पूरी कर ली गयी हैं. जारी आदेश के अनुसार परीक्षा अवधि के दौरान किसी भी व्यक्ति को हथियार, लाठी, डंडा, चाकू, छुरा, विस्फोटक या किसी भी प्रकार का अग्नेयास्त्र लेकर घूमने की अनुमति नहीं होगी. इसके साथ ही परीक्षा केंद्रों के आसपास मटरगश्ती करना, परीक्षा से संबंधित किसी भी प्रकार की सामग्री का वितरण या प्रचार करना और परीक्षा संचालन और गोपनीयता को प्रभावित करने वाली सभी गतिविधियां पूर्णतः प्रतिबंधित रहेंगी. पांच या उससे अधिक व्यक्तियों का एकत्र होना, यदि उससे लोक शांति भंग होने की आशंका हो, वर्जित रहेगा.परीक्षार्थियों को प्रवेश पत्र के अतिरिक्त कोई भी पुस्तक, नोटबुक, मोबाइल फोन या अन्य कागजात परीक्षा केंद्र पर ले जाने की अनुमति नहीं दी जायेगी.जूता- मोजा पहनकर परीक्षा केंद्र में प्रवेश नहीं
परीक्षा के दौरान परीक्षार्थियों के लिए जूता और मोजा पहनकर परीक्षा केंद्र में प्रवेश पर भी प्रतिबंध लगाया गया है. परीक्षार्थियों को निर्देश दिया गया है कि वे इस नियम का विशेष ध्यान रखें और जूता पहनकर परीक्षा केंद्र पर नहीं पहुंचें. प्रशासन ने स्पष्ट किया है कि नियमों के उल्लंघन पर सख्त कार्रवाई की जायेगी.प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन










