सामाजिक कार्यकर्ता श्रवण सिंह के परिजनों से विधान पार्षद ने की मुलाकात
Author Prabhat khabar news desk
Updated:
विज्ञापन
परिजनों को सांत्वना देते विधान पार्षद़
विज्ञापन
नवादा कार्यालय.
वारसलीगंज जिला परिषद प्रतिनिधि व सामाजिक कार्यकर्ता श्रवण सिंह के निधन के बाद उनके गांव कोचगांव आवास जाकर उनकी पत्नी जिला परिषद सदस्य गीता देवी से नवादा एमएलसी अशोक यादव ने मुलाकात की. साथ ही शोक संवेदना प्रकट किया. शोककुल परिजनों को सहन शक्ति प्रदान करने की कामना की. उन्होंने उनकी पुण्य स्मृतियां को याद करते हुए कहा कि श्रवण जी एक सच्चे समाजसेवी और निष्ठावान व्यक्तित्व के धनी थे. क्षेत्र के लोग उन्हें हमेशा याद रखेंगे. वे हमसबों के दिलों में सदैव मौजूद रहेंगे. जिला परिषद अध्यक्ष पुष्पा कुमारी ने भी दिवंगत आत्मा की शांति के लिए ईश्वर से प्रार्थना की. मौके पर जिला परिषद अध्यक्ष पुष्पा देवी, पूर्व पैक्स अध्यक्ष योगेंद्र यादव, जिला परिषद प्रतिनिधि संजय यादव, बाल्मीकि यादव, वीरेंद्र यादव, सुरेंद्र यादव आदि शामिल थे.आपके शहर में
विज्ञापन
डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन