छठियार में बज रहे बाजे से दो पक्षों में विवाद में जमकर हुई मारपीट

फोटो :- 1.थाना परिसर से जेल जाते गिरफ्तार आरोपी 2.अस्पताल परिसर में इलाजरत घायल लोग | Prabhat Khabar Network
रजौली के मुरहेना गांव में छठियार के मौके पर गाने को लेकर हुए विवाद में दो पक्षों के बीच जमकर मारपीट हुई, जिसमें आठ लोग घायल हो गए। पुलिस ने दो आरोपियों को गिरफ्तार किया।
फोटो 1.थाना परिसर से जेल जाते गिरफ्तार आरोपी 2.अस्पताल परिसर में इलाजरत घायल लोग प्रतिनिधि रजौली रजौली थाना क्षेत्र के मुरहेना गांव में बीते बुधवार की रात्रि को एक घर में छठियार के मौके पर गाना बज रहा था. इसी बीच गाने के बोल से उपजे विवाद को लेकर दो पक्ष आपस में भीड़ गए. दोनों पक्षों की ओर से जमकर लात-घूंसे एवं लाठी-डंडे चले. मारपीट में दोनों पक्षों से लगभग आठ लोग घायल हो गए. घायलों को इलाज हेतु अनुमंडलीय अस्पताल में भर्ती कराया गया. अस्पताल में ड्यूटी में रहे चिकित्सक डॉ. परितोष कुमार ने सभी घायलों का इलाज किया. उन्होंने बताया कि प्रथम पक्ष से घायलों में मुरहेना गांव निवासी गनौरी चौधरी, गनौरी चौधरी के पुत्र लक्ष्मण चौधरी व पुत्री मोना कुमारी,जनवरी चौधरी की पत्नी कैली देवी एवं लक्ष्मण चौधरी की पत्नी अनिता कुमारी शामिल हैं.वहीं द्वितीय पक्ष से मुरहेना गांव निवासी सुखदेव चौधरी,सुखदेव चौधरी के पुत्र मुन्ना चौधरी,नीतीश कामत,पुत्री कंचन देवी व पत्नी कारी देवी शामिल है. चिकित्सक ने बताया कि घायल मोना कुमारी के सिर में गम्भीर चोटें आई है एवं नीतीश कुमार के सिर भी फटे हैं. सभी घायलों का प्राथमिक इलाज कर जरूरी सुई व दवाइयां दी गई है. इस संबंध में थानाध्यक्ष इंस्पेक्टर रणजीत कुमार ने बताया कि मुरहेना गांव में किसी तीसरे व्यक्ति के यहां छठियार में बज रहे गाने से उपजे विवाद में दो पक्ष आपस में मारपीट हुई है. मारपीट को लेकर प्रथम पक्ष से मोना कुमारी एवं द्वितीय पक्ष से नीतीश कुमार ने थाने को लिखित आवेदन देकर पांच-पांच लोगों को नमाजद अभियुक्त बनाया है. प्राप्त आवेदन के आलोक में पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए द्वितीय पक्ष से दो आरोपियों नीतीश कुमार और सुखदेव चौधरी को गिरफ्तार किया है. वहीं प्रथम पक्ष से आरोपियों की गिरफ्तारी को लेकर पुलिस छापेमारी कर रही है. थानाध्यक्ष ने कहा कि गिरफ्तार दोनों आरोपियों को गुरुवार को मेडिकल जांच के बाद न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया है.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










