नवादा में आठ साल से लापता युवती का सदर अस्पताल में मिला शव, डॉक्टर की पर्ची से परिवार तक पहुंची पुलिस
अस्पताल का फाइल फोटो | Prabhat Khabar Network
Nawada News : नवादा में 8 साल पहले लापता हुई युवती का शव सदर अस्पताल में मिला. डॉक्टर की पर्ची से हुई पहचान, परिजनों में मचा कोहराम। जानें पूरी खबर.
Nawada News : नवादा सदर अस्पताल में शुक्रवार को एक ऐसा मामला सामने आया, जिसने करीब आठ साल पुराने गुमशुदगी के रहस्य को अचानक सामने ला दिया. शादी के महज तीन महीने बाद पति का घर छोड़कर चली गयी युवती का शव आठ साल बाद सदर अस्पताल से बरामद हुआ. अस्पताल में मिले एक डॉक्टर के पर्चे ने पुलिस को मृतका के परिवार तक पहुंचने में अहम कड़ी का काम किया. पुलिस द्वारा तस्वीर दिखाए जाने के बाद परिजनों ने मृतका की पहचान कौआकोल प्रखंड के कोलवाबर गांव निवासी दयानंद प्रसाद की 25 वर्षीय पुत्री सिंपी कुमारी के रूप में की. पहचान होने के बाद मृतका के पिता दयानंद प्रसाद देर रात नवादा सदर अस्पताल पहुंचे. पोस्टमार्टम की प्रक्रिया पूरी होने के बाद उन्होंने बेटी का शव अपने साथ ले गए. घटना के बाद परिवार में मातम का माहौल है.
आपके शहर में
2018 में हुई थी शादी, तीन महीने बाद घर से चली गयी
मृतका के पिता दयानंद प्रसाद के अनुसार, सिंपी कुमारी की शादी वर्ष 2018 में अकबरपुर प्रखंड के फतेहपुर गांव में हुई थी. शादी के करीब तीन महीने बाद ही वह अपने पति का घर छोड़कर चली गयी थी. अचानक उसके चले जाने के बाद परिवार ने काफी समय तक उसकी तलाश की. पिता के अनुसार, करीब छह महीने तक रिश्तेदारों और परिचितों के यहां खोजबीन की गयी, लेकिन सिंपी का कोई सुराग नहीं मिला. उस समय परिवार की ओर से पुलिस को सूचना भी नहीं दी गयी थी. बाद में सिंपी ने अपने परिवार से संपर्क लगभग समाप्त कर लिया और परिजनों से उसका नाता टूट गया.
दूसरी शादी की भी मिली थी जानकारी
परिजनों को बाद में जानकारी मिली थी कि सिंपी ने दूसरी शादी कर ली है. इसके बाद परिवार ने भी उसके अपने जीवन में आगे बढ़ जाने की बात मान ली. करीब आठ साल तक परिवार को उसकी कोई स्पष्ट जानकारी नहीं थी. इसी बीच शुक्रवार को पुलिस सिंपी की तस्वीर लेकर उसके मायके पहुंची. तस्वीर देखते ही परिजनों ने उसकी पहचान सिंपी कुमारी के रूप में कर ली. इसके बाद उसके पिता दयानंद प्रसाद सदर अस्पताल पहुंचे और शव की पहचान की.
Also Read : गोविंदपुर चौक की सड़क पर जलजमाव और कीचड़ से परेशानी, महायज्ञ व दुर्गापूजा को लेकर बढ़ी चिंता
डॉक्टर की पर्ची से पुलिस को मिला अहम सुराग
पुलिस अधिकारी के अनुसार, सदर अस्पताल में युवती का शव मिलने के बाद उसके पास से एक डॉक्टर की पर्ची बरामद हुई थी. पर्ची से पता चला कि युवती ने शेखपुरा में इलाज कराया था. इसी सुराग के आधार पर पुलिस ने जांच आगे बढ़ायी और युवती के संभावित ठिकाने एवं परिजनों की जानकारी जुटायी. जांच के दौरान पुलिस कौआकोल क्षेत्र के कोलवाबर गांव पहुंची. वहां दयानंद प्रसाद के परिवार को युवती की तस्वीर दिखाई गयी. तस्वीर देखते ही परिजनों ने उसकी पहचान सिंपी कुमारी के रूप में की.
Also Read : कांवरिया सेवा शिविर का महाभंडारे के साथ समापन, विधायक अनिल सिंह ने की शुरुआत
मौत का कारण फिलहाल स्पष्ट नहीं
सिंपी की मौत किन परिस्थितियों में हुई, फिलहाल इसका स्पष्ट खुलासा नहीं हो सका है. थाना प्रभारी अनिल कुमार सिंह के अनुसार, युवती के शरीर पर प्रथम दृष्टया किसी तरह के चोट के निशान नहीं मिले हैं. हालांकि मौत के वास्तविक कारण की पुष्टि पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही हो सकेगी. फिलहाल पुलिस मामले की जांच में जुटी है. पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही यह स्पष्ट हो सकेगा कि सिंपी की मौत आखिर किन परिस्थितियों में हुई.
Also Read : रजौली में जनता दरबार में पांच भूमि विवादों का निपटारा, सीओ ने कहा- विवाद होने पर कानून का सहारा लें
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए