बच्चों के सर्वांगीण विकास में अहम योगदान देते हैं सांस्कृतिक आयोजन

बीपीएस पब्लिक स्कूल ने मनाया 33वां वार्षिक उत्सव
बीपीएस पब्लिक स्कूल ने मनाया 33वां वार्षिक उत्सव स्कूली बच्चों ने एक से बढ़कर एक कार्यक्रम प्रस्तुत किये प्रतिनिधि, नवादा कार्यालय. शहर के रामनगर स्थित बीपीएस पब्लिक स्कूल एवं बीपीएस किड्स जोन का 33वां वार्षिक उत्सव समारोह बड़े हर्षोल्लास के साथ मनाया गया. कार्यक्रम का उद्घाटन सेवानिवृत्त शिक्षक बच्चू प्रसाद सिंह, जिला के वरिष्ठ अधिवक्ता कपिल देव प्रसाद सिंह, विद्यालय की निर्देशिका हेमलता कुमारी, प्रबंध निदेशक पंकज कुमार और प्राचार्य मनोरंजन कुमार सिन्हा की ओर से संयुक्त रूप से दीप प्रज्वलित कर किया गया. इस कार्यक्रम में स्कूली बच्चों ने वेलकम सांग प्रस्तुत कर आये हुए अतिथियों का मन मोह लिया. इस दौरान बच्चों ने छोटा बच्चा जान के हमको, मां ओ मेरी मां जैसे दर्जनों रिकॉर्डिंग गानों के साथ-साथ डांस परफॉर्मेंस दी और खूब तालियां बटोरीं. बच्चों ने 50 से अधिक सांस्कृतिक कार्यक्रमों में अपनी प्रतिभा का प्रदर्शन किया. इस अवसर पर कपिल देव प्रसाद सिंह ने विद्यालय के सफलतापूर्वक 33 वर्ष पूर्ण होने पर प्रबंध निदेशक पंकज कुमार को हार्दिक बधाई दी तथा बच्चों के उज्ज्वल भविष्य की कामना की. उन्होंने विद्यार्थियों को अनुशासन का महत्व समझाया. सेवानिवृत्त शिक्षक बच्चू प्रसाद सिंह ने कहा कि इस प्रकार के कार्यक्रम बच्चों के सर्वांगीण विकास में महत्वपूर्ण भूमिका निभाते हैं. उन्होंने विद्यालय में पढ़ाई के साथ-साथ सांस्कृतिक और खेलकूद गतिविधियों के आयोजन की सराहना की. प्रबंध निदेशक पंकज कुमार ने कहा कि विद्यालय गुणवत्तापूर्ण शिक्षा प्रदान करने के लिए प्रतिबद्ध है. यहां बच्चों को घर जैसा वातावरण देते हुए खेल-खेल में पढ़ाई का अवसर दिया जाता है. विद्यालय की अपनी समृद्ध लाइब्रेरी भी है, जिसमें बच्चे बैठकर शिक्षा ग्रहण करते हैं. विद्यालय की निर्देशिका हेमलता कुमारी ने बच्चों के चरित्र निर्माण पर विशेष जोर दिया. प्राचार्य मनोरंजन कुमार सिन्हा ने धन्यवाद ज्ञापन प्रस्तुत किया. उन्होंने विद्यालय के 33 वर्ष पूरे होने की खुशी में फरवरी माह को निःशुल्क नामांकन माह घोषित करने की जानकारी दी. कार्यक्रम की सफलता में उप-प्रधानाध्यापिका सारिका भगत और विद्यालय के सभी शिक्षकों रवि विश्वाश, विनोद, पुष्पा नाली, पम्मी, समृद्धि, पूजा, आरती, आकाश, ऋचा, सूचित, करीना, रोहित, विभूति का महत्वपूर्ण योगदान रहा.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




