नवादा: मेसकौर में शिक्षकों का बढ़ा सम्मान, उत्कृष्ट कार्य करने वालों को मिला 'सर्वोत्तम शिक्षक प्रशस्ति पत्र'

Author Manoj|Edited by Vivek Singh
Updated:
विज्ञापन

सम्मानित होते शिक्षक | Prabhat Khabar Network

नवादा के मेसकौर प्रखंड में शिक्षा व्यवस्था को सुदृढ़ बनाने की एक अनूठी पहल की जा रही है. प्रखंड शिक्षा पदाधिकारी की ओर से उत्कृष्ट कार्य करने वाले शिक्षकों को 'सर्वोत्तम शिक्षक प्रशस्ति पत्र' देकर सम्मानित किया जा रहा है. इस पहल से शिक्षकों का मनोबल बढ़ा है और शिक्षा की गुणवत्ता में सुधार की उम्मीद जगी है.

विज्ञापन

Meskaur Best Teacher Award Nawada : नवादा मेसकौर प्रखंड में शिक्षा व्यवस्था को बेहतर बनाने और शिक्षकों को प्रोत्साहित करने की दिशा में प्रखंड शिक्षा पदाधिकारी (बीईओ) संजय कुमार जयसवाल की पहल रंग ला रही है. उनके पदभार ग्रहण करने के बाद से अब तक प्रखंड के कई सैकड़ों शिक्षक-शिक्षिकाओं को उत्कृष्ट कार्य, नियमित उपस्थिति, बेहतर शैक्षणिक प्रदर्शन और विद्यालय में नवाचार के लिए 'सर्वोत्तम शिक्षक प्रशस्ति पत्र' देकर सम्मानित किया गया है.

आपके शहर में

विज्ञापन

बेहतर शिक्षा के लिए सम्मान की नई पहल

बीईओ संजय कुमार जयसवाल ने बताया कि इस पहल का उद्देश्य शिक्षकों में सकारात्मक प्रतिस्पर्धा की भावना विकसित करना और विद्यालयों में शिक्षा की गुणवत्ता को बेहतर बनाना है. उन्होंने कहा कि जो शिक्षक पूरी ईमानदारी, अनुशासन और समर्पण के साथ अपने दायित्वों का निर्वहन करते हैं, उन्हें सम्मानित करना विभाग की प्राथमिकता है.

इन शिक्षकों को मिला सम्मान

हाल ही में आयोजित कार्यक्रम में तौकीर आलम, पवन कुमार, सागर सौरभ, आकाश विक्रम सिंह, रविंद्र कुमार, अरुण कुमार, प्रीतम पटेल, राजेंद्र कुमार, शीतल कुमार, विजय कुमार, सुनील सिंह, उमेश कुमार लेखपाल, शिखा शेखर, वेद प्रकाश, राजीव वर्मा, बृजेश कुमार और अर्पिता कुमारी सहित कई शिक्षक-शिक्षिकाओं को 'सर्वोत्तम शिक्षक प्रशस्ति पत्र' प्रदान कर सम्मानित किया गया.

सम्मान से बढ़ा शिक्षकों का मनोबल

सम्मान प्राप्त करने वाले शिक्षकों ने बीईओ की इस पहल की सराहना करते हुए कहा कि ऐसे सम्मान से शिक्षकों का मनोबल बढ़ता है और उन्हें विद्यार्थियों के हित में और बेहतर कार्य करने की प्रेरणा मिलती है. उन्होंने कहा कि यदि इस तरह की पहल लगातार जारी रही तो विद्यालयों में गुणवत्तापूर्ण शिक्षा को और मजबूती मिलेगी.

शिक्षा प्रेमियों ने की पहल की सराहना

क्षेत्र के शिक्षा प्रेमियों, अभिभावकों और स्थानीय लोगों ने भी इस पहल का स्वागत करते हुए इसे शिक्षा के क्षेत्र में सकारात्मक और प्रेरणादायक कदम बताया है. उनका कहना है कि उत्कृष्ट कार्य करने वाले शिक्षकों को सम्मानित करने से पूरे शिक्षा तंत्र में बेहतर प्रदर्शन की स्वस्थ प्रतिस्पर्धा विकसित होगी, जिसका सीधा लाभ विद्यार्थियों को मिलेगा.


विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन