बाइक चोर गिरोह का खुलासा, तीन चोरी की बाइक के साथ दो गिरफ्तार

Published by : MANOJ KUMAR Updated At : 21 Feb 2026 6:17 PM

विज्ञापन

NAWADA NEWS.मुफस्सिल पुलिस ने बाइक चोर गिरोह का खुलासा किया है. पुलिस ने मौके से चोरी की तीन बाइक के साथ दो अपराधियों को गिरफ्तार किया है, जिनमें एक नाबालिग है.

विज्ञापन

रोह में एक नाबालिग भी शामिल, चोरी की बाइक दूसरे जिले में बेचने का करता था धंधा

प्रतिनिधि, नवादा कार्यालय

मुफस्सिल पुलिस ने बाइक चोर गिरोह का खुलासा किया है. पुलिस ने मौके से चोरी की तीन बाइक के साथ दो अपराधियों को गिरफ्तार किया है, जिनमें एक नाबालिग है. जानकारी के अनुसार एनएच-20 ओवरब्रिज के नीचे खरांट मोड़ के पास वाहन जांच के दौरान लाल और काले रंग की हीरो ग्लैमर बाइक को रोका गया, जिस पर दो युवक सवार थे. पुलिस ने संदेह होने पर बाइक और दोनों युवकों को हिरासत में लेकर थाने लाया. जांच में बाइक चोरी की निकली. गिरफ्तार आरोपितों में से एक की पहचान रोह थाना क्षेत्र के प्रतापपुर गांव निवासी राजा कुमार यादव, दिलीप यादव का बेटा और दूसरे आरोपित महकार गांव के मनोज यादव का बेटा के रूप में हुई. पूछताछ में दोनों ने चोरी की बाइक बेचने और गिरोह में शामिल होने की बात स्वीकार की है. पुलिस ने आरोपित की निशानदेही पर रोह थाना क्षेत्र के प्रतापपुर गांव से दो और चोरी की बाइक जब्त की हैं. जिनमें हीरो पैशन, निबंधन संख्या बीआर 27 जे 3068 और होंडा यूनिकॉर्न, निबंधन संख्या बीआर 27 एफ 3723 शामिल है.

क्या कहते हैं थानाध्यक्ष

थानाध्यक्ष संजीत कुमार ने बताया कि चोरी की बाइक और फर्जीवाड़ा के मामले में 66/26 बीएनएस की विभिन्न धाराओं में प्राथमिकी दर्ज कर आरोपितों को न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया है. उल्लेखनीय है कि एक माह पहले भी मुफस्सिल पुलिस ने इसी गिरोह के करीब पांच चोरी की बाइक जब्त की थी और नवादा जिले सहित गया के फतेहपुर इलाके से सात अपराधियों को गिरफ्तार किया गया था. पिछले एक माह में कुल आठ चोरी की बाइक बरामद कर पुलिस ने महत्वपूर्ण उपलब्धि दर्ज की है .

विज्ञापन
MANOJ KUMAR

लेखक के बारे में

By MANOJ KUMAR

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन