नवादा: अकबरपुर में आहर पुल के नीचे 20 लीटर महुआ शराब बरामद, तस्कर पुलिस को देख फरार

Author Anil kumar|Edited by Vikash Jha
Updated:
विज्ञापन

भटबिगहा आहर पुल के नीचे 20 लीटर महुआ शराब बरामद, तस्कर फरार | Prabhat Khabar Network

WhatsApp चैनल से जुड़ेंगूगल पर प्रभात खबर चुनें

नवादा जिले के अकबरपुर में पुलिस ने शराबबंदी अभियान के तहत बड़ी कार्रवाई की है. भटबिगहा आहर पुल के नीचे से 20 लीटर महुआ शराब बरामद हुई है. हालांकि, सूचना मिलते ही तस्कर मौके से फरार हो गए.

विज्ञापन

Nawada News: नवादा जिले के अकबरपुर थाना पुलिस ने शराबबंदी अभियान के तहत कार्रवाई करते हुए भटबिगहा आहर पुल के नीचे से 20 लीटर देशी महुआ शराब बरामद की है. हालांकि छापेमारी के दौरान पुलिस के आने की भनक लगते ही तस्कर मौके से फरार हो गया.

विज्ञापन

गुप्त सूचना पर हुई कार्रवाई

थानाध्यक्ष रूपेश कुमार सिन्हा ने बताया कि गश्ती के दौरान पुलिस को भटबिगहा आहर पुल के पास अवैध शराब की खेप होने की गुप्त सूचना मिली थी. सूचना के सत्यापन के बाद पुलिस टीम ने तुरंत वहां छापेमारी की और झाड़ियों के पास से शराब बरामद की.

प्लास्टिक झोले से मिले 10 पाउच

तलाशी के दौरान एक सफेद प्लास्टिक के झोले से 10 पाउच में रखी कुल 20 लीटर महुआ शराब लावारिस हालत में पाई गई. पुलिस ने नियमानुसार जब्ती सूची तैयार कर शराब को जब्त कर लिया है और जांच के लिए सैंपल सीलबंद कर दिया है.

अज्ञात तस्कर पर केस दर्ज

मामले में अकबरपुर थाना में कांड संख्या 371/26 दर्ज कर अज्ञात शराब तस्कर के खिलाफ उत्पाद अधिनियम की धाराओं में प्राथमिकी दर्ज की गई है. पुलिस फरार तस्कर की पहचान करने और उसे गिरफ्तार करने के लिए संभावित ठिकानों पर छापेमारी कर रही है.


आपके शहर में

विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन