नवादा: कर्मा पर्व को लेकर अकबरपुर बाजार में बढ़ी रौनक, खरीदारी के लिए उमड़ी भीड़

Updated:
विज्ञापन

बाजार में खरिदारी करते लोग | Prabhat Khabar Network

WhatsApp चैनल से जुड़ेंगूगल पर प्रभात खबर चुनें

भाई-बहन के स्नेह का प्रतीक कर्मा पर्व की धूम, महिलाएं उपवास रखकर कर रहीं पूजा की तैयारी. अकबरपुर बाज़ार में बढ़ी चहल-पहल.

विज्ञापन

नवादा. कर्मा पर्व को लेकर मंगलवार को अकबरपुर बाजार में काफी चहल-पहल देखने को मिली. पर्व को लेकर महिलाओं ने उपवास रखा और कर्मा पूजा की तैयारियों में जुटी नजर आयीं. सुबह से ही बाजार में पूजा-पाठ से संबंधित सामग्री, फल-फूल, मिठाई और अन्य जरूरी सामानों की खरीदारी के लिए लोगों की भीड़ रही.

विज्ञापन

भाई-बहन के स्नेह और सुख-समृद्धि से जुड़ा पर्व

कर्मा पर्व को विशेष रूप से भाई-बहन के स्नेह, परिवार की सुख-समृद्धि और मंगलकामना से जोड़कर देखा जाता है. पर्व को लेकर महिलाओं में खासा उत्साह दिखाई दिया. कई महिलाओं ने दिनभर उपवास रखकर शाम को विधि-विधान से कर्मा पूजा करने की तैयारी की.

पूजा सामग्री की दुकानों पर बढ़ी भीड़

बाजार में फल, पूजा सामग्री, कर्मा पर्व में इस्तेमाल होने वाली सामग्री और प्रसाद की दुकानों पर ग्राहकों की आवाजाही बढ़ी रही. दुकानदारों ने भी पर्व को देखते हुए पर्याप्त मात्रा में सामग्री मंगाकर रखी है. ग्रामीण क्षेत्रों से भी बड़ी संख्या में लोग खरीदारी के लिए अकबरपुर बाजार पहुंचे.

घरों में भी हुई विशेष तैयारी

पर्व को लेकर घरों में भी विशेष तैयारियां की गयी हैं. महिलाएं पूजा स्थल की साफ-सफाई और सजावट के साथ-साथ पूजा की आवश्यक सामग्री जुटाने में व्यस्त रहीं. पूरे क्षेत्र में कर्मा पर्व को लेकर धार्मिक और उत्सवी माहौल बना हुआ है.

आपके शहर में

विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन